---विज्ञापन---

Asur से भी तगड़ी है इस फिल्म की मिस्ट्री, 2 घंटे 4 मिनट की ये कहानी देख कांप उठेगी रूह

रोमांटिक और कॉमेडी मूवीज के अलावा क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो ज्यादातर लोगों को खूब पसंद आता है. हालांकि कुछ ऐसी कहानियां भी हैं, जो कि असल जिंदगी पर बनी है. आज हम एक ऐसी ही रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि दिल दहला देने वाली है. यह कहानी दिमाग हिला देने वाली है. फिल्म का एक-एक सीन रूह को कंपाने वाला है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'सेक्टर 36' की. जो कि साल 2006 के निठारी हत्याकांड के बारे में है. जिसमें असल अपराधी नौकर सुरिंदर कोली और उसके मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के बारे में दिखाया गया है.

सेक्टर 36 का डायरेक्शन आदित्य निंबालकर ने किया है और इस मूवी में लीड रोल में विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल, आकाश खुराना, दर्शन जरीवाला नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी जैसा कि सेक्टर 36 निठारी हत्याकांड के बारे में है. जिसमें एक नौकर निठारी की बस्ती में रहने वाले छोटे बच्चों को किडनैप करता है और उन्हें बहुत बेरहमी से मौत के घाट उतारता है. एक सीन में वह किसी लड़की के टुकड़े करते हुए भी दिखाया जाता है, जो कि रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

जैसे जैसा लगातार निठारी में आस-पास के बच्चे गायब होने लगते हैं, तो उनके पेरेंट्स पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हैं. जिसके बाद पुलिस ऑफिसर बने दीपक डोबरियाल जांच शुरू करते हैं और इस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे बाहर आते हैं. पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करती है तो वो बेखौफ होकर बयान देता है और बताता है कि उसे किसे कैसे मारा है. उस आरोपी का साइको माइंडसेट देखकर पुलिस भी हैरान रह जाती है.

इस फिल्म में न सिर्फ अमीर-गरीब के बीच दूरी, सिस्टम की खामियां और एक ऐसे साइकोपैथ के बारे में दिखाया जाता है, जिसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है. बता दें कि इस फिल्म की एंडिंग भी बेहद खौफनाक है. 7.1 की रेटिंग वाली ये मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसना रन टाइम 2 घंटे 4 मिनट है.

First published on: Mar 05, 2026 04:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.