---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 का टीजर Toxic पर पड़ा भारी! आखिर क्यों फैंस में बढ़ी बेचैनी, 19 मार्च को हो रहा महाक्लैश

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर जारी हो गया है. साथ ही फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें रणवीर पूरी तरह खून से सने नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही ये फिल्म इस बार पैन इंडिया रिलीज होगी, जिससे यश की 'टॉक्सिक' को कांटे की टक्कर मिलेगी. ऐसे में 19 मार्च के दिन बॉक्स पर दोनों फिल्मों का महाक्लैश देखने को मिलने वाला है.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसके बावजूद इसे थिएटर में दर्शक देखने के लिए पहुंच रहे हैं. 5 दिसंबर 2025 को आई ‘धुरंधर’ ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. इस फिल्म के अंत में मेकर्स ने इसके पार्ट 2 का भी ऐलान किया था, जिसका अब टीजर जारी कर दिया गया है.

हाल ही रिलीज हुए 'धुरंधर 2' के टीजर को देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. वहीं 3 फरवरी को जारी इसके नए पोस्टर और टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कि 19 मार्च को ही साउथ के सुपरस्टार यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ भी आ रही है.

हाल ही मेकर्स ने 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर और टीजर शेयर किया है, जो कि पांच भाषाओं में है. यानी ये फिल्म अब पैन इंडिया रिलीज होगी, जिससे अब ये कमाई के मामले में कई और इतिहास रचेगी. रिलीज पोस्टर में एक्टर खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ टीजर में रणवीर सिंह और भी भयानक अवतार में नजर आ रहे हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘धुरंधर 2’ का ये टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. टीजर रणवीर सिंह के हमजा बनने के पहले की झलक भी दिख रही है. इससे मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज और भी बढ़ गया है.

फिल्म का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है और ये वर्ल्डवाइड हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च 2026 को दस्तक देगी. बड़ा दें इसी के साथ साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होगी. ऐसे में 'धुरंधर: द रिवेंज' का यश की 'टॉक्सिक' से दमदार क्लैश होगा.

दोनों ही 19 मार्च को रिलीज होंगी. दोनों ही पैन इंडिया मूवी है, जो कि हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की जाएगी. लेकिन जिस तरह से 'धुरंधर' का करिश्मा अब भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है. उस लिहाज से यश की ‘टॉक्सिक’ पर बुरा असर हो सकता है.

First published on: Feb 03, 2026 04:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.