---विज्ञापन---
Oscar में इस फिल्म को मिले 14 नॉमिनेशन और जीते 11 अवॉर्ड, दुनिया भर में मूवी ने कमाए थे 16,500 करोड़

98वां ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है और भारत की प्रियंका चोपड़ा पिछली बार की तरह इस बार भी इसे रिप्रेजेंट कर रही हैं. भारत की कई फिल्मों को इसमें नॉमिनेशन मिला था. हालांकि कुछ फिल्में इससे बाहर भी हो गईं. लेकिन ऑस्कर की एक्साइटमेंट अभी भी लोगों के बीच बरकरार है. हर साल तमाम फिल्में इसमें नॉमिनेट होती हैं और अपने नाम कई अवॉर्ड्स करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि ऑस्कर में 14 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी और फिल्म ने 11 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह 1912 की एक सच्ची घटना पर आधारित है. यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो दो अजनबी से प्रेमी बने जोड़े के बारे में है. जिसमें से लड़के की एक हादसे में मौत हो जाती है.

हम बात कर रहे हैं साल 1997 की रिलीज फिल्म 'टाइटैनिक' की. जेम्स कैमरून की निर्देशित फिल्म में एक्ट्रेस केट विंसलेट, जो कि रोज के रोल में नजर आईं है और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने फिल्म में जैक का रोल किया है.

यह मूवी रोज और जैक के अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज में मुलाकात, प्यार और उसके बाद जहाज के डूबने के बारे में है. फिल्म में सामाजिक अंतर, प्यार, जुनून और एक ऐसी घटना के बारे में दिखाया गया है, जो लोगों का परिवार और उनके अपनों को तबाह कर देती है. फिल्म की कहानी एक रईस लड़की रोज और एक गरीब आर्टिस्ट जैक के बारे में है. जिनकी मुलाकात टाइटैनिक जहाज में होती है. रोज की शादी कैल से फिक्स हो चुकी होती है, लेकिन वह उसके साथ ना खुश होती है. इस बीच वह आत्महत्या करने के लिए जहाज के पिछले हिस्से से कूदने वाली होती है कि तभी जैक, जो कि थर्ड क्लास में यात्रा कर रहा होता है. वह उसे बचा लेता है. इसके बाद दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो जाता है.

हालांकि इसके बाद एक खौफनाक घटना घटती है. जहाज एक बहुत बड़े आइसबर्ग से टकरा जाता है. जिसके बाद धीरे-धीरे जहाज डूबने लगता है. इसके बाद जैक और रोज भी जहाज के ठंडे पानी में गिर जाते हैं. लेकिन बाद में जैक एक भारी लकड़ी के टुकड़े पर रोज को चढ़ाकर उसकी जान बचाता है. हालांकि वह खुद पानी में जमने के कारण मर जाता है.

इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. सालों तक इस मूवी की चर्चा हुई थी. बता दें कि फिल्म ने दुनिया भर में 16,500 करोड़ का कलेक्शन किया था. इतना कलेक्शन करने वाली यह पहली विदेशी फिल्म थी. यहां तक कि इस मूवी ने भारत में भी अच्छी कमाई की थी.

ऑस्कर में भी इसने खूब धमाल मचाया था. फिल्म को ऑस्कर में 14 नॉमिनेशन मिले थे. जिसमें से 11 अवॉर्ड फिल्म ने अपने नाम किए थे. इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, आर्ट डायरेक्टर, कॉस्च्यूम, फिल्म एडिटिंग, ओरिजनल सॉन्ग, साउंड एडिटिंग, विजुअल्स इफेक्ट्स जैसी कैटेगरी में 11 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे.