---विज्ञापन---

The 50 Grand Finale: इन 12 कंटेस्टेंट के बीच होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां होगा शो का The End!

The 50 Grand Finale: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' को अब सब गिनती के ही दिन बचे हुए हैं. अपने झगड़ों और टास्कों के कारण चर्चा में रहने वाला ये शो इस समय अपने फिनाले वीक में चल रहा है. अब शो अपने विजेता की तलाश में है, जिसके लिए 12 कंटेस्टेंट के बीच महामुकाबला होगा. चलिए, आप इस शो के ग्रैंड फिनाले के बारे में कब कुछ बताते हैं.

टीवी के रियलिटी शो 'द 50' आखिरकार अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. इस शो ने 50 कंटेस्टेंट से 12 कंटेस्टेंट तक का सफर तय कर लिया है. अब सभी को इस शो के विनर की तलाश है.

शो 'द 50' का ग्रैंड फिनाले रविवार 22 मार्च को होगा. लोग शो के ग्रैंड फिनाले को JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10.30 बजे लाइव देख सकते हैं.

शो 'द 50' 1 फरवरी को शुरू हुआ था और इसके घर में 50 कंटेस्टेंट आए थे, जिनमें से एक-एक करके 38 शो से बाहर हो गए, और अब शो में केवल 12 कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं.

फाइनल तक पहुंचे इन 12 कंटेस्टेंट की लिस्ट प्रिंस नरूला, फैसल शेख , रजत दलाल , शिव ठाकरे, विक्रांत सिंह राजपूत, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी, ​​उर्वशी ढोलकिया, रविंदर सिंह, कृष्णा श्रॉफ, अर्चना गौतम और नेहा चुडासमा शामिल हैं.

हालांकि, आज के एपिसोड में शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट के नामों का ऐलान किया जाएगा. फाइनल में पहुंचने का टास्क बेहद कठिन होगा. इसमें कंटेस्टेंट को स्पीड और लक दोनों की जरुरत होगी.

First published on: Mar 21, 2026 10:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.