---विज्ञापन---
‘तुम्हें देखकर मुझे…’ पत्नी संगीता के तलाक मांगने के बाद थलापति विजय ने कही ये बड़ी बात, बोले- ‘मैं भी घायल…’

Thalapathy Vijay Big Statement: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी पत्नी संगीता विजय द्वारा दायर तलाक अर्जी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसी के साथ वो अपने राजनीतिक करियर को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में विजय को एक्ट्रेस तृषा के साथ रिसेप्शन समारोह में देखा गया था. इसी बीच एक प्रोग्राम में पहुंचे थलापति विजय ने अपनी जिंदगी की परेशानियों के बारे में बताया. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

टीवीके के प्रेसिडेंट थलापति विजय शनिवार को मामल्लापुरम में आयोजित इंटरनेशनल वुमेन डे सेलिब्रेशन में पहुंचे. यहां उन्होंने पहले तो आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया है.

प्रोग्राम को संबोधित करते हुए थलापति विजया ने अपनी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया है विजय ने कहा, 'हाल के दिनों कुछ परेशानियां आई हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है.'

विजय ने आगे कहा, 'मैं देख रहा हूं कि आप इसके लिए लड़ते हुए घायल हो रहे हैं. आप लोगों को घायल देखकर मैं भी घायल हो रहा हूं. मैं इन समस्याओं का समाधान कर दूंगा. आप लोग चिंता न करें. तुम्हें देखकर मुझे दुख हो रहा है.'
एएनआई के अनुसार, उन्होंने आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए कई वादे भी किए हैं, जिनमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया है.

एएनआई के ताजा अपडेट के अनुसार, संगीता ने 2026 की शुरुआत में चेंगलपट्टू के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कानूनी कार्यवाही शुरू की थी, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को रद्द करने और इंटरिम हाउसिंग राइट्स की मांग की थी.

इसके बाद 5 मार्च को विजय एजीएस प्रोड्यूसर कलपथी सुरेश के बेटे के शादी के रिसेप्शन में एक्ट्रेस तृषा के साथ पहुंचे थे. उन्होंने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं और एक ही समय पर वहां से बाहर भी निकले.