---विज्ञापन---
‘मैं अपनी जिंदगी…’ तन्नूश्री दत्ता ने बताया फिल्मी दुनिया का काला सच, बोलीं- ‘इस्तेमाल करके…’

Tanushree Dutta on Film Industry Dark Truth: बॉलीवुड से दूर हो चुकी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक बार फिर से फिल्मी दुनिया की काली सच्चाई सामने रख दी है. तनुश्री ने बताया कि फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने वाले न्यूकमर एक्टर्स को इंडस्ट्री में फ्रॉड, शोषण और ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है, जो उनका गलत तरीके से शोषण करते हैं. चलिए जानते हैं कि तनुश्री दत्ता ने आखिर क्या कुछ कहा.

तनुश्री दत्ता हाल ही में मेरी सहेली के पॉडकास्ट में पहुंचीं. यहां उन्होंने फिल्मी दुनिया की काली सच्चाई को दुनिया के सामने रखते हुए कहा कि कई न्यूकमर एक्टर्स को पहले तारीफ और कई वादों से लुभाया जाता है, जिसकी वजह से वो मुसीबत में फंस जाते हैं.

पॉडकास्ट में तनुश्री दत्ता ने कहा, 'हैंडसम है, ब्यूटी है, तभी तो किसी ने उनको चढ़ा दिया है. टैलेंट है या नहीं है, आए तो हैं. यहां सबको कोई न कोई तारीफ देने वाला मिल ही जाता है. 'आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे.'

तनुश्री दत्ता ने बताया कि इस तरह की तारीफे अक्सर एक बड़े जाल की शुरुआत होती हैं. उन्होंने कहा, 'चार लोग आके आपको कॉम्प्लिमेंट देंगे और फिर चार लोग आपको भड़काने भी आ जाएंगे. पहले चढ़ाते हैं, फिर बोलते हैं इनसे मिल लो, वहां मिल लो. आपको बहुत संयम से रहना पड़ता है.'

तनुश्री ने बताया कि इस तरह की तारीफ एक अलग तरह की कॉकलेट होती है. उन्होंने कहा, 'सबके मम्मी-पापा ने बचपन में क्या सिखाया था? अजनबियों के साथ नहीं जाना. अगर कोई चॉकलेट दिखाए तो क्या आप उसके साथ चले जाओगे? ये तारीफें एक अलग तरह की चॉकलेट होती हैं.'

तनुश्री ने कहा, 'मैं आज ये सब इसलिए बोल रही हूं क्योंकि अगर मुझे प्लेटफॉर्म मिला है और अगर मैं चार भी जिंदगी बचा लूं, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. कई स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स शोषण का शिकार होकर गायब हो जाते हैं. बहुत सारे लड़के और लड़कियां यहां आते हैं, जिनका इस्तेमाल करके सचमुच फेंक दिया जाता है.'

इस दौरान तनुश्री ने दावा किया कि कुछ पीड़ित लोगों के साथ और भी ज़्यादा बुरा होता है. कुछ लोग प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं क्योंकि उनके साथ इतना अब्यूज हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं.

तनुश्री ने कहा, 'ये कहानियां कभी बहार नहीं आतीं. बहार सिर्फ सक्सेस स्टोरीज ही आती हैं. मैं एक कलाकार हूं, मैं अपनी जिंदगी नहीं बेचूंगी.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उसे कहा, अगर मुझे किसी से मोहब्बत हो जाए और मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं, वो मेरी मर्जी है. लेकिन मैं अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करूंगी.'