---विज्ञापन---
इस हीरो के लिए सुबह 4 बजे उठती थीं तबू, डांस क्लास में रोज होती थी मुलाकात; आज भी हैं एक-दूसरे के अच्छे दोस्त

Tabu Wake Up at 4 AM For This Hero: बॉलीवुड एक्ट्रेस तबु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तबू ने एक बड़ा खुलासा है. जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

फिल्म 'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने बताया कि भले ही तबु के साथ उनकी पहली फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' साल 1996 में आई हो, लेकिन वो तबू को करीब 40 साल से जानते हैं. इसी बीच तबु ने एक बड़ा खुलासा किया.

अक्षय ने यह भी बताया कि तबु से उनकी मुलाकात 39 साल पहले हुई थी, जब वे दोनों एक साथ डांस अकादमी जाते थे. उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी को तबू और अपने बारे में कुछ बताना चाहता हूं. मैं तबू को 39 सालों से जानता हूं. हम साथ में डांस सीखने के लिए अकादमी जाते थे.

अक्षय अपनी बात पूरी करने ही वाले थे कि तभी तबू ने उन्हें टोकते हुए बताती हैं कि अक्षय मुझे बाइक पर लेने आते थे. तबू ने कहा, 'अक्षय वैसे ही हैं; वो अब भी सुबह 4 बजे उठते हैं और 5 बजे जॉगिंग करने की जिद करते हैं. वह अब भी कहते हैं, यह मत खाओ या वह मत खाओ. इसमें जरा भी बदलाव नहीं आया है.'

तबू और अक्षय ने फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' बाद में प्रियदर्शन की साल 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' में साथ काम किया. जिसके बाद अब वो दोनो 26 साल बाद फिल्म 'भूत बंगला' में फिर से एक साथ करते नजर आएंगे.

फिल्म 'भूत बंगला' में तबू और अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.