---विज्ञापन---

पहली फिल्म के बाद छोड़ दिया बॉलीवुड, आज 50000 करोड़ की मालकिन, अमीरी में जूही चावला से भी आगे ये हीरोइन

बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन जिसने मात्र एक फिल्म में काम करके करियर से सन्यास ले लिया. बेहद ही टैलेंटेड इस एक्ट्रेस ने अपने डेब्यू से खूब नाम कमाया. पहली फिल्म से एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया. लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म के बाद ही फिल्मी दुनिया से मुंह मोड़ लिया और शादी कर इंडस्ट्री से दूर हो गई. आज एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन है. चलिए जानते हैं.

बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं रहीं, जो आते ही लोगों के दिलों पर छा गईं. बेहद ही कम समय में सबका अपना बनाने वाली इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह सबको निराश कर दिया. कई हसीनाओं ने सालों बाद अपना कमबैक भी किया. वहीं कुछ हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ गईं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया और इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया.

हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान स्टारर फिल्म स्वदेश की हीरोइन गायत्री जोशी की, जिन्होंने साल 2004 में आई फिल्म स्वदेश से अपना फिल्मी डेब्यू किया था. इस फिल्म से गायत्री को खूब पसंद किया. लेकिन इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से सन्यास लिया. स्वदेश गायत्री की पहली और आखिरी फिल्म है. इस फिल्म के बाद गायत्री ने किसी और फिल्म में काम नहीं किया.

गायत्री जोशी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद गायत्री एंट्री फिल्मी दुनिया में हुई. साल 2004 में आई फिल्म स्वदेश में गायत्री ने शाहरुख खान के साथ गीता का किरदार निभाया. इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

स्वदेश फिल्म की रिलीज के अगले ही साल यानी 2005 में गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और इसके बाद बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस पति बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं.

आज गायत्री जोशी के दो बेटे हैं, विहान और युवा. अब एक्ट्रेस पूरी तरह अपने परिवार में व्यस्त रहती हैं. गायत्री के पति विकास ओबेरॉय देश के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी हैं. वो ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन नाम की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के मालिक हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति करीब 50 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है. इस मामले में गायत्री इंडिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला से भी आगे हैं.

First published on: Jan 27, 2026 07:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.