---विज्ञापन---
सुशांत सिंह राजपूत बने भगवान श्रीराम? वायरल AI फोटो देख बहन श्वेता की आंखों से बहे आंसू

Sushant Singh Rajput as Lord Ram: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से चर्चा में छा गए हैं. इस बार अपनी मौत की जांच का वजह से नहीं बल्कि AI की एक हरकत की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का भगवान श्रीराम वाला AI लुक खूब वायरल हो रहा है. जिन्हें देखकर एक्टर की बहन श्वेता इमोशनल हो गई है.

हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज किया. इसके कुछ दिन बाद ही एक सोशल मीडिया यूजर ने इस 'रामायण' के टीजर में रणबीर की जगह सुशांत सिंह राजपूत को भगवान राम के किरदार में दिखाया गया है.

इसके बाद से ही नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में लोग सुशांत को भगवान राम के रूप में देखना शुरू कर दिया. वहीं, इन AI तस्वीरों को देखकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन इमोशनल हो गई.

श्वेता ने इन AI तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम का किरदार पर्दे पर उतना खूबसूरती से कोई नहीं निभा सकता था, जितना उनके भाई निभा सकते थे.

श्वेता ने लिखा, 'राम जी केवल एक व्यक्ति या चरित्र नहीं हैं, बल्कि वे उन मूल्यों का प्रतीक हैं जिन्हें हम संजोते हैं. जैसे मर्यादा, करुणा, गरिमा, साहस, सत्य और सीता माता के प्रति उनका पवित्र प्रेम.'

श्वेता ने आगे लिखा, 'भाई को राम के रूप में देखना हमें मंत्रमुग्ध कर देता हैं क्योंकि वे न केवल दिव्य और सुंदर दिखते हैं बल्कि उनमें राम जी के चरित्र की दृढ़ता झलकती है. उनकी आंखों में मासूमियत और पवित्रता. वहीं, इनके चेहरे पर गरिमा का भाव यह साबित करता है कि आज के युग में कोई भी राम जी का किरदार उतनी खूबसूरती से नहीं निभा सकता जितना भाई निभा सकते थे.

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई के लिए न्याय की मांग को सक्रिय रूप से निभा रही हैं.