Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 OTT Released: ओटीटी पर गदर काटने को तैयार सनी देओल की फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Border 2 OTT Released: इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की ही चर्चा हो रही है. इसी बीच ओटीटी रिलीज को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसके बारे में आपको बताते हैं.

सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' इसी साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी.

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 329.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 450.18 तक पहुंच गई थी.

बॉक्स ऑफिस की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर दी है.

नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज़ की घोषणा करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक लिफाफा दिखाया गया है जिस पर 'नेटफ्लिक्स' लिखा है और बैकग्राउंड में 'घर कब आओगे' गाना बज रहा है.

इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'चिट्ठी अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है, बॉर्डर 2 देखें, 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.' इस पोस्ट पर फैंस के कई रिएक्शन सामने आए.

जहां यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ओह माय गॉड, मुझे दिलजीत दोसांझ को बार-बार देखने का मौका मिलेगा. @netflix_in, धन्यवाद.' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म दोबारा देखने का बेसब्री से इंतजार है.'

First published on: Mar 19, 2026 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.