---विज्ञापन---
Prime Video की नंबर 1 एक्शन फिल्म, 69 साल के एक्टर का जलवा देख रह जाएंगे दंग

2 घंटे 37 मिनट की ये फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी में 69 साल के एक्टर ने धांसू एक्शन दिखाया है. अगर आप भी धांसू एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

ओटीटी पर मौजूद इस 142 मिनट की एक्शन फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलता है. फिल्म में 69 साल के अनिल कपूर लीड रोल में हैं. उनका दमदार एक्शन अवतार देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

हम बात कर रहे हैं हाल ही में प्राइम वीडियो पर आई फिल्म ‘सूबेदार (Subedaar) की, जिसमें अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया है. इस फिल्म में एंग्री यंग मैन लुक बहुत ही अच्छा लगा. फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदान ने अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाया है.

प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म से अनिल कपूर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. सूबेदार 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है. इसकी कहानी एक आर्मी ऑफिसर की है, जो सरहद से तो लौट आया है, लेकिन अपनों के बीच रहकर उसे एक नई और ज्यादा खतरनाक जंग का सामना करना पड़ता है.

ऐसे में समाज से लड़ते-लड़ते वो अपनी पर्सनल लाइफ में उलझ जाता है और उसको खतरनका लोगों का सामना करना होता है. ये फिल्म देखने के बाद आपको एक बार फिर 90s के अनिल कपूर की याद आ जाएगी.

सूबेदार में राधिका मदान और अनिल कपूर के अलावा सौरभ शुक्ला, फैसल मलिक और अभिमन्यु भी शामिल हैं. ड्रामा, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को आप एक बार जरूर देख लें.