---विज्ञापन---
40 साल का करियर, 400 करोड़ की संपत्ति, 65 साल की उम्र में भी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे ये एक्टर

65 Year Old Actor Net Worth: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली एक्टर्स में से एक मोहनलाल हमेशा अपनी फिल्मों के साथ नए-नए प्रयोग करने और बॉक्स ऑफिस सुपरहिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों मोहनलाल अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग में बिजी है. आज हम आपको मोहनलाल की कुल संपत्ति, बिजनेस और फिल्मों से होने वाली कमाई के बारे में बताएंगे.

मोहनलाल को मलयालम सिनेमा में बतौर एक्टर काम करते हुए 40 साल से ज्यादा का समय हो गया है. अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें में अलग-अलग किरदार निभाते नजर आए.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस समय एक्टर मोहनलाल की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन यूएस डॉलर (458 करोड़ रुपये) है. पिछले साल ही मोहनलाल ने दो फिल्में ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी.

डेक्कन क्रॉनिकल की मई 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहनलाल बड़ी फिल्मों के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. कहा जाता है कि, एक्टर अपनी फीस को लेकर फ्लैक्सिबल माने जाते हैं.

इस रिपोर्ट में एक फेमस प्रोड्यूसर ने बताया कि मोहनलाल अक्सर छोटी फिल्मों के लिए अपनी फीस कम कर देते हैं. प्रोड्यूसर ने ये भी कहा कि मोहनलाल ने 'दृश्यम' जैसी एवरेज बजट की फिल्मों के लिए वे लगभग 5-6 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं.

फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा मोहनलाल की एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. उनकी एक फैमस मसाला कंपनी है, जो अब करी मसाला, सब्जी मसाला, चटनी और अचार का एक बड़ा ब्रांड बन गया है.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, इस ब्रांड के लॉन्च होने के पहले 6 महीनों में ही इसने अकेले गल्फ कंट्री मार्केट से 3 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिल गया था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस दौरान ब्रांड ने इस सेक्टर के 2,000 करोड़ रुपये के मसाला बाजार का लगभग 1 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम कर लिया.