---विज्ञापन---

SonyLiv की इस सीरीज ने तोड़ा ‘रामायण’ का रिकॉर्ड, सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

आज हम आपके लिए एक ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिसने महज 5 एपिसोड से एक नया इतिहास रच दिया है. इस सीरीज ने टीवी सीरियल ‘रामायण’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस सीरीज का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है. इसमें एक्टर प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. इसमें श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बारोट, निखिल द्विवेदी और सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

इस वेब सीरीज ने टीवी की सबसे पॉपुलर शो रामायण को भी टक्कर दे डाली है. एक ऐसी सीरीज जिसने रेटिंग्स के मामले में रामायण को भी पीछे छोड़ दिया है. IMDb पर रामायण की रेटिंग 9.0 है, जब कि इस सीरीज की रेटिंग 9.2 है.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ की, जो साल 2020 में सोनी लिव पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज में देश के सबसे बड़े स्कैम की कहानी दिखाई है. इसकी कहानी हर्षद मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसने उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम किया था.

5 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी देखकर आपको मजा आ जाएगा. पूरी सीरीज हर्षद मेहता के उदय और पतन को बड़ी बारीकी से दिखाती है. सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है.

हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का रोल किया है. इसके लिए प्रतीक गांधी को खूब सराहा गया. इस सीरीज ने प्रतीक को इंडस्ट्री में एक खास जगह दिलाई. इसे आप कभी भी SonyLiv पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 07, 2026 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.