---विज्ञापन---
अब कैसे हैं दुबई में हालात? Sonal Chauhan ने शेयर की अपडेट, बोलीं- ‘ये दुनिया का…’

Sonal Chauhan Share Update US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच पूरे मिडिल ईस्ट के देशों में हालात काफी गंभीर हो गए हैं. इसी वजह से गल्फ के कई देशों में हवाई सेवा बंद की जा चुकी है, जिसके कारण दुबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान भी फंस गईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी. अब एक्ट्रेस ने दुबई के हालात के बारे में बताते हुए एक और पोस्ट शेयर किया है.

ईरान हमले के बीच सोनल चौहान ने दुबई के हालात को लेकर एक नए अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें सोनल ने बताया कि दुबई में हालात काफी कंट्रोल में हैं और घबराहट की कोई बात नहीं है.

रविवार को सोनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वह दुबई में सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से हालात को लेकर दहशत न फैलाने का भी आग्रह किया है.

सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद और जवाब न दे पाने के लिए माफी चाहती हूं. आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है.'

सोनल ने आगे लिखा, 'मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. घबराने की कोई बात नहीं है. यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है.

सोनल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'दुबई की डिफेंस मिनिस्ट्री सभी की सुरक्षा और हिफाजत के लिए तैनात है. हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो इसको लेकर पैनिक न फैलाएं. सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं.

बता दे कि शनिवार को सोनल ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी से अपील करते हुए भारत में अपनी सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि वह इस समय दुबई में फंसी हुई हैं.