---विज्ञापन---

US-Iran War के बीच दुबई से सुरक्षित वापस लौटीं Sonal Chauhan, बोलीं- ‘युद्ध समस्या का समाधान नहीं’

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच वॉर चल रहा है. जिसके कारण दुनिया भर में तनाव चल रहा है. इस वॉर में ईरान के लीडर खामेनेई की मौत हो गई है. जिसके बाद वहां पर 40 दिनों का शोक रखा गया है. इस वॉर के दौरान तमाम भारतीय सेलेब्स दुबई में फंसे हुए हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान, अजीत कुमार, लारा दत्त और ईशा गुप्ता लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि हाल ही में सोनल चौहान दुबई से सुरक्षित वापस लौट आईं है, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है.

दरअसल, सोनल चौहान यूएस और ईरान वॉर के बीच दुबई में फंसी हुई थीं. लेकिन एक्ट्रेस अब भारत सुरक्षित वापस लौट आई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फंसे होने की जानकारी दी थी. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी थी.

अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी वापसी की जानकारी दी है और साथ ही भारत सरकार, दुबई सरकार का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत वापस आकर मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं. आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और संदेशों के लिए दिल से धन्यवाद. इनका मेरे लिए बहुत महत्व है. मैं अब सुरक्षित भारत पहुंच चुकी हूं. पिछले कुछ दिन चैलेंजिंग थे, लेकिन मैंने दुबई के साहस और दृढ़ता को भी देखा, जो वास्तव में लोगों के अपनी सरकार पर भरोसे से आता है. इस बार मैंने भी उस भरोसे को महसूस किया.

सोनल ने आगे कहा, "इस मुश्किल समय में हमें सुरक्षित और शांत रखने, हर चीज़ को इतनी सावधानी और ज़िम्मेदारी से संभालने और हममें से हर किसी को सुरक्षित और संरक्षित महसूस कराने के लिए मैं दुबई अधिकारियों की तहे दिल से आभारी हूं. मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि यह सब जल्द ही समाप्त हो जाए, क्योंकि युद्ध कभी भी किसी समस्या समाधान नहीं होता. इस मुश्किल दौर से गुज़र रहे सभी लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है और मैं शांति और इस सब के अंत के लिए प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि सिर्फ सोनल चौहान ही नहीं बल्कि ईशा गुप्ता भी UAE में फंसी हुई थी और वह भी हाल ही में भारत लौटीं हैं. भारत वापस आने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और यूएई का शुक्रिया अदा किया. वहां से लौटकर ईशा ने बताया था कि यूएई में डर और अफरा तफरी का माहौल था. एयरपोर्ट बंद थे और यात्री वहां फंसे थे. लेकिन सरकार ने और एयरपोर्ट स्टाफ ने लोगों को होटल मुहैया करवाए, उनके खाने पीने का भी पूरा इंतजाम किया.

एक्ट्रेस लारा दत्ता भी दुबई में फंसी हुई है और आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ यहां फंसी है और उन्होंने आसमान में मिसाइल देखीं. जहां पर वह ब्रांड शूट के लिए गई थीं, उस स्टूडियो के पास धमाकों की आवाजें सुनी. साथ ही जहां वह ठहरी हैं, उसके पास भी उन्होंने धमाकों की आवाजें सुनी, जिससे खिड़कियां और दरवाजे खड़खड़ाने लगते हैं. इस दौरान लारा काफी इमोशनल थीं और वह रोते हुए नजर आ रही थीं.

First published on: Mar 05, 2026 02:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.