---विज्ञापन---
Netflix पर 2 घंटे 23 मिनट की फिल्म में दिखा रील से रियल तक मौत का खेल, क्लाइमेक्स ऐसा कि उड़ जाएं होश

रोमांटिक और हॉरर फिल्म देखकर बोर हो गए हैं, और कुछ थ्रिलर देखने का प्लान है, तो नेटफ्लिक्स आपने लिए एक बेहतरीन सर्वाइवल थ्रिलर लेकर आया है, जिसे देखने के बाद आप भी जिंदगी और मौत के बीच की जद्दोजहद देखकर कांप उठेंगे, 2 घंटें 23 मिनट की ये फिल्म शुरू से आखिरी तक आपको पलक तक झपकाने की इजाजत नहीं देगी. तो चलिए जानते हैं, हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाती हैं. इस बार भी एक ऐसी ही सर्वाइवल थ्रिलर ने एंट्री ली है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया है. 2 घंटे 23 मिनट लंबी ये फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, बल्कि डर और सस्पेंस का ऐसा माहौल बनाती है, कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे.

हम बात कर रहे हैं, फिल्म 'तू या मैं' की, जो अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. थिएटर में भले ही इसे खास रिस्पॉन्स न मिला हो, लेकिन ओटीटी पर ये फिल्म जबरदस्त चर्चा में है.

फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, मारुति और मिस वैनिटी के इर्द गिर्द घूमती है. दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं. मारुति नालासोपारा का एक आम लड़का है, जबकि मिस वैनिटी साउथ मुंबई की लग्जरी लाइफ जीने वाली फेमस इन्फ्लुएंसर है.

एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में दोनों की मुलाकात होती है, और धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं. फिल्म के पहले हिस्से में उनकी केमिस्ट्री और सोशल मीडिया की दुनिया को दिखाया गया है, लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब दोनों गोवा ट्रिप पर जाते हैं.

यहां वीडियो शूट करने के चक्कर में वे एक सुनसान होटल के गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं. ट्विस्ट तब आता है, जब उन्हें पता चलता है, कि वे वहां अकेले नहीं हैं. पूल में एक खतरनाक मगरमच्छ भी मौजूद है.

इसके बाद फिल्म पूरी तरह सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है. हर सीन में डर, तनाव और जान बचाने की जद्दोजहद साफ महसूस होती है. खासतौर पर सेकंड हाफ में इतने जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं, कि दर्शकों की धड़कनें तेज हो जाती हैं.

शनाया कपूर और आदर्श गौरव ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है, जिससे कहानी और भी रियल लगती है. यही वजह है, कि ओटीटी पर दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो 'तू या मैं' आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड वॉच साबित हो सकती है.