---विज्ञापन---

एक्शन का ‘बादशाह’ बनने की राह पर शाहरुख खान, ‘किंग’ के एक सीक्वेंस पर मेकर्स ने फूंके पूरे 50 करोड़, जानिए क्या होगा खास?

50 Crore Action Sequence: बॉलीवुड के रोमांटिक बादशाह शाहरुख खान अब एक्शन के भी बादशाह बनने जा रहे हैं. शाहरुख खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानने के बाद आपका मुंह भी खुला का खुला रह जाएगा. चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं...

शाहरुख खान के साथ मिलकर फिल्म 'किंग' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर से सुर्खियों में हुए हैं.

'पठान', 'वॉर' और 'फाइटर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'किंग' में एक्शन के साथ कुछ ऐसा करने वाले हैं जो आज से पहले किसी ने नहीं किया है.

खबर है कि सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'किंग' के एक्शन सीक्वेंस पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, जहां एक-एक सीन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक खास एक्शन सीन को यूरोप की लोकेशन्स पर शूट किया जा रहा है, जहां सिर्फ 10 दिन के एक्शन शेड्यूल में 50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं.

अगर गणित लगाए तो हर दिन की शूटिंग पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. ये भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे एक्शन सीन्स में से एक होने वाले हैं.

बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Jan 30, 2026 02:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.