---विज्ञापन---

Valentines Day से ठीक पहले री-रिलीज होंगी शाहरुख-सलमान की ये 2 फिल्में, प्यार के मौसम में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

Valentine Special Release: फरवरी का महीना इन दो फिल्मों की वजह से और भी खास होने जा रहा है. बॉलीवुड की ये दोनों फिल्में प्यार का जादू बिखेरने के लिए एक बार फिर सिनेमघरों में दस्तक देने जा रही हैं. ऐसे में वैलेंटाइन मंथ और भी स्पेशल बनने जा रहा है. आइए जानते हैं फरवरी में री-रिलीज हो रहीं इन दोनों फिल्मों के बारे में.

फिल्ममेकर्स ने इस वैलेंटाइन मंथ को और भी खास बना दिया है. दरअसल फरवरी के महीने में बॉलीवुड की दो रोमांटिक क्लासिक फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहली शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म देवदास है.

देवदास 6 फरवरी को री-रिलीज होगी. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अब 24 साल बीत रहे हैं. फिल्म में शाहरुख देव, ऐश्वर्या राय पारो और चंद्रमुखी के किरदार में माधुरी दीक्षित थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

दूसरी फिल्म है साल 2003 में आई 'तेरे नाम', जिसमें सलमान खान और भूमिका चावला लीड रोल में हैं. इस फिल्म को सतीश कौशिक के डायरेक्ट किया था. इस रोमांटिक ड्रामा मूवी में सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था. भूमिका चावला संग उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी.

सालों बाद ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को PVR-आइनॉक्स थिएटर्स में री-रिलीज होगी. तेरे नाम फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के दिल में राज करते हैं.

ये दोनों फिल्में आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं. इनकी रोमांटिक कहानी वैलेंटाइन मंथ को और भी खास बना देंगी. फैंस भी ये गुड न्यूज जानकर काफी उत्साहित हैं.

First published on: Feb 01, 2026 08:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.