Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

अंदर से कैसा दिखता है शाहरुख खान का ‘मन्नत’? पूल से लेकर बेडरूम तक… सब है बेहद आलीशान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का घर 'मन्नत' आज सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि मुंबई की पहचान बन चुका है. 27,000 स्क्वायर फीट में फैले इस 6 मंजिला घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है. इसे शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने बहुत प्यार से सजाया है. इस घर की बनावट में पुराने जमाने की रॉयल्टी और आज के जमाने का मॉडर्न लुक, दोनों देखने को मिलता है. हर दिन हजारों फैंस इस घर के बाहर सिर्फ एक झलक पाने के लिए आते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे मशहूर घरों में से एक बनाता है.

6 मंजिला महल- शाहरुख का यह घर 6 मंजिलों का है, जिसे गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है. इसकी हर मंजिल पर सुख-सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है.

विशाल एरिया- यह बंगला बांद्रा में 27,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसमें 5 बड़े बेडरूम, एक शानदार जिम, स्वीमिंग पूल, लाइब्रेरी, ऑफिस और एक प्राइवेट मूवी थिएटर भी है.

खूबसूरत एंट्री- घर का मेन गेट सफेद संगमरमर और बड़े-बड़े पिलर्स (खंभों) पर टिका है, जो देखने में बहुत भव्य लगता है. सामने एक सुंदर गार्डन भी है.

रॉयल इंटीरियर- घर के अंदर सफेद और क्रीम रंगों का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है. फर्नीचर से लेकर पर्दों तक, हर चीज में गोल्डन टच दिया गया है जो राजा-महाराजाओं वाली फीलिंग देता है.

ड्राइंग रूम की शान- ड्राइंग रूम में कीमती पेंटिंग्स, आलीशान सोफे और एक बहुत बड़ा झूमर लगा है, जो कमरे को बेहद क्लासिक लुक देता है.

अवॉर्ड्स का कोना- घर में एक खास जगह है, जहां शाहरुख के अब तक के सारे अवॉर्ड्स संभाल कर रखे गए हैं. इस हिस्से की झलक उनकी फिल्म 'फैन' में भी दिखी थी.

इटैलियन टच वाला पूल- घर का स्वीमिंग पूल एरिया चारों तरफ से हरियाली से घिरा है और इसे इटैलियन स्टाइल में बनाया गया है. यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.

वर्ल्ड रिकॉर्ड- मन्नत के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. जून 2023 में 300 फैंस ने घर के बाहर एक साथ शाहरुख का सिग्नेचर पोज देकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया था.

First published on: Mar 18, 2026 03:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.