---विज्ञापन---

32 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहा है ये एक्टर, तीनों खान के साथ दीं सुपरहिट फिल्में

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जो कभी सुपरस्टार तो नहीं कहलाएं, लेकिन अपने किरदारों से हमेशा दर्शकों के दिल और दिमाग में बसे रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मशहूर किरदार से मिलवा रहे हैं. 32 साल से बॉलीवुड में छाए इस एक्टर ने कई शानदार फिल्में दी हैं. बड़े-बड़े सुपरस्टार संग काम कर चुके इस स्टार ने अपनी एक अलग ही पहचान लगाई है.

हम बात कर रहे हैं एक्टर सौरभ शुक्ला का, जिनका जन्म 5 मार्च 1963 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था. बचपन से ही सौरभ एक्टिंग की दुनिया में जाना चाहते थे. पहले उन्होंने थिएटर से शुरुआत की और बाद में फिल्मों में आ गए.

शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से हुई, फिर उन्हें पहला बड़ा मौका शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' (1994) में मिला. इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 1998 में आई फिल्म 'सत्या' से मिली. इस फिल्म से उनका गैंगस्टर किरदार खूब पसंद किया गया.

'सत्या' की सफलता के बावजूद, सौरभ शुक्ला को इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्हें लंबे समय तक एक अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार करना पड़ा. इसके बाद उन्हें फिल्म 'बर्फी' मिली.

साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' ने सौरभ शुक्ला का करियर बदल दिया. इस फिल्म में उन्होंने जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के अबतक तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों पार्ट में सौरभ शुक्ला को खूब पसंद किया गया है. सौरभ 'पीके' और 'रेड' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

First published on: Mar 05, 2026 12:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.