Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

‘सरके चुनर’ विवाद में फंसते ही नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, देनी पड़ गई जमाने के सामने सफाई

Sarke Chunariya Song Controversy: कन्नड़ फिल्म KD The Devil के गाने 'सरके चुनर' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है, जिसके बाद मेकर्स को इसे हटाने तक का फैसला लेना पड़ा. इस पूरे मामले में अब डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, और खुद को विवाद से अलग बताया है.

दरअसल, 'सरके चुनर' गाना दो दिन पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, लेकिन कुछ ही समय में ये लोगों के निशाने पर आ गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया. इसी बीच नोरा ने अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा.

नोरा ने साफ कहा, कि वो इस गाने का सपोर्ट नहीं करतीं. उन्होंने लिखा, 'मैं बिल्कुल नहीं चाहती, कि कोई ये समझे कि मैं इस गाने के पक्ष में हूं. आप सभी की कड़े रिएक्शन के लिए धन्यवाद, क्योंकि इसी दबाव की वजह से मेकर्स ने इसे हटाया.'

उन्होंने फैंस से अपील करते हुए, आगे कहा, कि लोग इस गाने को शेयर करना बंद करें, क्योंकि इससे इसे और ज्यादा प्लेटफॉर्म मिल रहा है. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई, कि कुछ लोग इस विवाद को उनके चरित्र पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

नोरा ने ये भी क्लीयर किया, कि उन्हें इस हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनका कहना है, कि उन्होंने इस गाने पर कोई नई परफॉर्मेंस नहीं दी, और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल भी बिना अनुमति के किया गया. जानकारी के मुताबिक, ये गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया गया था.

वहीं, विवाद बढ़ने के बाद गीतकार Raqueeb Alam ने भी खुद को इस मामले से अलग कर लिया है. उन्होंने कहा, कि उन्होंने ये गाना अपनी मर्जी से नहीं लिखा, बल्कि डायरेक्टर के कहने पर कन्नड़ गाने के शब्द हिंदी ट्रांसलेट किया था.

इस गाने को साउथ की पॉपुलर सिंगर Mangli ने आवाज दी है, जिनका ये हिंदी डेब्यू था. हालांकि, उनका पहला ही हिंदी गाना विवादों में घिर गया है. फिलहाल, ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.

First published on: Mar 18, 2026 06:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.