---विज्ञापन---
इस एक्ट्रेस के भाई के प्यार में पागल थीं सलमान खान की हीरोइन, ऐसे टूटा था रिश्ता

Actress Love Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री अनोखे किस्से और कहानियों का एक गढ़ है, जहां आपको एक्टर्स के बीच प्यार, दोस्ती और दुश्मनी तक के किस्से सुनने को मिलेंगे. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस की अनोखी लव स्टोरी बताने वाले हैं, जो कभी पूरी नहीं हो पाई.

हम जिस एक्ट्रेस की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आयशा टाकिया हैं. वैसे तो आयशा टाकिया अपने लव लाइफ को लेकर हमेशा प्राइवेसी मेंटेन करती हैं.

दरअसल, आयशा टाकिया के करियर की शुरुआत में उनसे एक इंटरव्यू में फिल्म 'टार्जन' में वत्सल शेठ के साथ हुए किसिंग सीन के बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उनके मन में वत्सल के लिए कोई फीलिंग नहीं, क्योंकि तब तक वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं.

खबरों के अनुसार, आयशा टाकिया इस इंटरव्यू में जिस सिद्धार्थ की बात कर रही थीं, वो कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के भाई सिद्धार्थ कोइराला थे. आयशा और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात एक्ट्रेस के डेब्यू से पहले हुई थी.

इसी इंटरव्यू में आयशा ने यह भी बताया था कि उनका और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो चुका है. इससे पहले भी उनका ब्रेकअप हो चुका था और उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था. लेकिन चीजें और ज्यादा बिगड़ गईं.

खबरों के मुताबिक, आयशा और सिद्धार्थ का रिलेशनशिप दो-तीन साल तक चला था. हालांकि, ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों ने अपनी दोस्ती का रिश्ता कायम रखा. इसके बाद अश्मित पटेल के साथ आयशा का एक छोटा सा अफेयर भी चला था.