Wednesday, 27 August, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

टीवी की ‘छोटी बहु’ के सीरियल और रियलिटी शोज की लिस्ट

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'छोटी बहु' से की थी। वो अब तक कई हिट सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' जीता था। कल यानी 27 अगस्त को वो अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस खास मौके आइए जानते हैं उनके सीरियल और शोज की पूरी लिस्ट..

साल 2008 में आए सीरियल 'छोटी बहु' से रुबीना दिलैक ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। सीरियल में उन्होंने राधिका शास्त्री का किरदार निभाया। उनके साथ अविनाश सचदेव लीड रोल में नजर आए थे।

छोटी बहु से मिली पहचान के बाद रुबीना छोटी बहु के दूसरे सीजन का भी हिस्सा थी। इसमें वो डबल रोल राधिका और रूबी भारद्वाज का करैक्टर निभाती नजर आई थीं।

साल 2010 में सीरियल 'सास बिना ससुराल' में रुबीना ने स्माइली का रोल निभाया था। इस सीरियल में उनके साथ रवि दुबे भी लीड रोल में नजर आए थे।

रुबीना ने सीरियल 'पुनर्विवाह - एक नई उम्मीद' में दिव्या जखोटिया का किरदार निभाया था। उनके साथ करण ग्रोवर भी इस सीरियल का हिस्सा थे।

साल 2013 में वो लाइफ ओके के धार्मिक सीरियल 'देवों के देव...महादेव' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने सीता माता का किरदार निभाया था।

रुबीना ने सब टीवी के शो 'जीनी और जूजू' में जीनी का करैक्टर निभाया था। जिया मानेक,अली असगर और हर्ष खुराना जैसे कलाकार भी इस सीरियल का हिस्सा थे।

साल 2016 में आए सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में उन्होंने सौम्या सिंह का रोल अदा किया था। उनके साथ इस सीरियल में विवियन डीसेना भी लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

रुबीना सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस के14वें' सीजन का हिस्सा थी। उन्होंने अपने स्ट्रॉन्ग गेम और स्ट्रेटेजी से इस सीजन के विनर का खिताब अपने नाम किया था।

रुबीना रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं।

साल 2022 में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में हिस्सा लिया। वो इस शो की पहली रनरअप थी। इसके अल्वा शो 'लाफ्टर शेफ' में भी नजर आई थीं।

रुबीना फिलहाल कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा में' अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।

First published on: Aug 26, 2025 08:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.