---विज्ञापन---

शादी के बाद आईं रश्मिका-विजय की हल्दी की Photos, फूलों से नहाते दिखे कपल

26 फरवरी को एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ शानदार फोटोज शेयर की हैं. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटोज में रश्मिका और विजय एक दूसरे संग काफी खुश और शानदार नजर आ रहे हैं. आइए फोटोज देखते हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटोज के बाद अब अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. फोटोज में कपल काफी रोमांटिक लग रहे हैं.

हल्दी सेरेमनी में रश्मिका मंदाना काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की मुस्कान हर किसी का दिल जीत रही है. साथ ही विजय देवरकोंडा भी शानदार लग रहे हैं.

इस मौके पर दोनों को फूलों से नहलाया गया. साथ में कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं. हल्दी लगाए रश्मिका काफी खुश दिख रही हैं.

दोनों ने झील से आते हुए शानदार एंट्री की और जमकर डांस भी किया. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हल्दी सेरेमनी में रोमांटिक मूड में भी नजर आए.

हल्दी के दौरान विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, दोनों ने ही इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए और खूब मस्ती की.

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी. दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. कपल की शादी के फंक्शन 3 दिन चले थे. इसके बाद इनके कई फोटोज वायरल हुए. इससे पहले एक्ट्रेस ने शादी की शानदार फोटोज शेयर की थी.

First published on: Mar 16, 2026 09:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.