---विज्ञापन---
हनीमून मनाने भारत के पड़ोसी देश पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीर

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Honeymoon Romantic Photos: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पिछले महीने उदयपुर में काफी भव्य तरीके से शादी की थी, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था. इसके बाद कपल की शादी के हर एक रस्म की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, जो कि खूब वायरल भी हुई. इसके बाद अब रश्मिका और विजय ने अपने हनीमून की भी तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

उदयपुर में शादी और हैदराबाद में रिसेप्शन के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हनीमून पर चले गए हैं, जहां से उन्होंने कई रोमांटिक फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने हनीमून के लिए किसी दूर देश जाने के बजाय भारत के एक करीबी और पड़ोसी देश को चुना है. बता दें कि रश्मिका और विजय ने हनीमून कहीं और नहीं, बल्कि थाईलैंड ही गए हैं.

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद रश्मिका और विजय हनीमून के लिए थाईलैंड के कोह समुई गए हैं. यहां उन्होंने ठहरने के लिए एक प्राइवेट एयरबीएनबी विला लिया. अब इस जोड़े की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है.

इस तस्वीर में विजय और रश्मिका धूप से जगमगाती बाहरी सीढ़ियों पर हरे-भरे माहौल के बीच एक रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं. फोटो में विजय और रश्मिका एक-दूसरे के गले लगे हुए हैं और एक-दूसरे को प्यार भरी मुस्कान के साथ देख रहे हैं.

इस दौरान विजय ने हल्के रंग की टी-शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहनी हुई है. वहीं, रश्मिका ने पीले रंग की फूलों वाली फ्लोई ड्रेस पहनी है, और उन्होंने अपनी बाहों को विजय के चारों ओर लपेटा हुआ है और प्यार से उनकी ओर झुकी हुई हैं.

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के लग्जरी आईटीसी मोमेंटोस में शादी की थी. उन्होंने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार दो अलग-अलग परंपराओं में शादी की.