---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 की सुनामी भी नहीं हिला पाएगी ये रिकॉर्ड, 50 साल से नंबर 1 पर कायम है ये मूवी

Dhurandhar 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बनाए हुए है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को रखे गए हैं. मूवी हॉल में फिल्म के दस्तक देने से पहले ही मूवी ने एडवांस बुकिंग में शानदार परफॉर्म किया है, और कई रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चा में है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के लिए अब तक करीब 10 हजार शोज में 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इतना ही नहीं, फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग मिलाकर भारत और ओवरसीज मार्केट में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ये आंकड़ा साफ बताता है, कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

हालांकि, इतनी दमदार शुरुआत के बावजूद 'धुरंधर 2' एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है. ये रिकॉर्ड किसी और का नहीं बल्कि साल 1975 में रिलीज हुई, आइकॉनिक फिल्म 'शोले' के नाम दर्ज है.

'शोले' ने अपने समय में करीब 25 करोड़ टिकट बेचे थे, जो आज भी एक अनोखा और अटूट रिकॉर्ड माना जाता है. खास बात ये है, कि सिर्फ 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उस दौर में एक बहुत बड़ा आंकड़ा था.

पिछले 50 सालों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं, जिनमें 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी बड़ी हिट्स भी शामिल हैं, लेकिन कोई भी 'शोले' के टिकट सेल्स के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच पाई.

दरअसल, पहले के समय में मनोरंजन के सीमित साधन होने की वजह से लोग बार-बार एक ही फिल्म देखने थिएटर पहुंचते थे. यही कारण है, कि 'शोले' जैसी क्लासिक फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में राज किया, और एख अटूट रिकॉर्ड बना डाला.

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं, कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है, और कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है. हालांकि, 'शोले' का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना अभी भी बेहद मुश्किल नजर आता है.

First published on: Mar 17, 2026 05:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.