---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ में यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री! फिल्म में क्या होगा रोल?

आदित्य धर की फिल्मों में अक्सर सस्पेंस और बड़े सरप्राइज देखने को मिलते हैं. 'धुरंधर 2' को लेकर जहां पहले से ही कई किरदारों को लेकर चर्चा गरम है, वहीं अब यामी गौतम के नाम ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. बताया जा रहा है कि यामी की इस फिल्म में धमाकेदार एंट्री होने वाली है. बताया जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पर सामने आएगा, जो कहानी की दिशा बदल सकता है. हालांकि, यामी और आदित्य दोनों ने इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सेट से जुड़ी खबरें कुछ और ही इशारा कर रही हैं.

आदित्य धर और यामी की हिट जोड़ी- यामी गौतम और आदित्य धर की जोड़ी ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी है. फैंस हमेशा से उन्हें एक बार फिर साथ काम करते देखना चाहते थे. 'धुरंधर 2' में उनका कैमियो केवल एक छोटा रोल नहीं, बल्कि फिल्म के सस्पेंस का एक बड़ा हिस्सा बताया जा रहा है.

स्पेशल एजेंट या 'बड़े साहब' से कनेक्शन?- सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यामी फिल्म में एक 'स्पेशल रॉ एजेंट' या फिर एक ऐसी महिला के किरदार में दिख सकती हैं, जिसके पास 'बड़े साहब' के राज छिपे हैं. अगर ऐसा होता है, तो रणबीर सिंह (हमजा) के साथ उनकी स्क्रीन शेयरिंग देखने लायक होगी.

शूट की गुप्त तैयारी- रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी के सीन को बेहद गुप्त तरीके से शूट करने की योजना बनाई गई है, जिससे फिल्म रिलीज होने तक इसे सरप्राइज रखा जा सके. आदित्य धर अपनी फिल्मों के मुख्य ट्विस्ट को छिपाकर रखने में माहिर माने जाते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट हुई और भी पावरफुल- रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के बाद यामी गौतम का नाम जुड़ने से 'धुरंधर 2' साल 2026 की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बनती जा रही है. फिल्म में कलाकारों का यह जमावड़ा इसे ग्लोबल लेवल पर प्रमोट करने में मदद करेगा.

19 मार्च 2026 का इंतजार- फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है. धमाकेदार टीजर ने भी ऐसे दर्शकों को भी सिनेमाघरों की ओर खींचने का काम किया है, जो सस्पेंस और थ्रिलर के साथ-साथ शानदार एक्टिंग के शौकीन हैं.

First published on: Feb 04, 2026 08:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.