---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 ने अमेरिका में मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और यहां ओपनिंग करते ही फिल्म में अमेरिका में तहलका मचा दिया है. USA में अपनी धुआंधार एडवांस बुकिंग से धुरंधर 2 नया इतिहास बनाते नजर आ रही है.

3 मार्च, सुबह 10 बजे तक, धुरंधर 2 ने अकेले प्रीमियर के दिन USD 67,000 का एडवांस रिकॉर्ड किया. ये फिल्म पूरी दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है. USA में 220 जगहों पर 300 से ज्यादा शो में लगभग 4000 टिकट बेचे हैं.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का इंतजार हर कोई कर रहा है. धुरंधर के आगे की कहानी देखने के लिए हर कोई बेताब है. ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

अमेरिका के अलावा, धुरंधर 2 की प्री-बुकिंग UK समेत दूसरे देशों में भी शुरू हो गई थी. प्रीमियर समेत, पहले दिन 'धुरंधर 2' की कुल ओवरसीज एडवांस बुकिंग लगभग USD 150K है, जो इंडियन करेंसी के हिसाब से 1.37 करोड़ है.

इन आकंड़ों से ये साफ नजर आ रहा है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ इंडिया, बल्कि पूरी दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट करने की कोशिश करेगी. पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सक्सेज ने हर किसी को इसके दूसरे पार्ट की कहानी देखने को मजबूर कर दिया है. बता दें इंडियन मार्केट में इस स्पाई एक्शन ड्रामा की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है.

कहानी और कास्ट की बात करें, तो धुरंधर 2 में ओरिजिनल स्टार कास्ट की वापसी होगी जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी शामिल होंगे. कहानी में हमजा के आगे का सफर हो सकता है और उसे अपने दुश्मनों को खात्मा भी करना है.