---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 के रिलीज होने से पहले उठा बवंडर, एडवांस बुकिंग में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, जो कोई ना कर पाया वो इस फिल्म ने कर डाला; जानें कलेक्शन

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने का इशारा कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने प्रीमियर शो और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग मिलाकर दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. रिलीज से पहले इतनी बड़ी रकम जुटाना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और यही वजह है, कि इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर का टैग मिलना शुरू हो गया है.

फिल्म के पेड प्रीमियर शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सिर्फ प्रीमियर शोज की एडवांस बुकिंग से ही करीब 40 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन हो चुका है. ये आंकड़ा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े प्रीमियर कलेक्शन में से एक माना जा रहा है.

वहीं, 19 मार्च को होने वाली ऑफीशियल रिलीज के लिए भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है. पहले दिन के लिए अब तक लगभग 29 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं. देशभर में 15,000 से ज्यादा शोज के लिए लाखों टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं. दिलचस्प बात ये है, कि भारी डिमांड को देखते हुए, कई शहरों में सुबह 2.30 बजे और 5 बजे तक के अर्ली मॉर्निंग शो भी जोड़े गए हैं, और ये भी लगभग हाउसफुल चल रहे हैं.

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है. नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में एडवांस बुकिंग से ही करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है. विदेशी दर्शकों के इस जबरदस्त रिएक्शन ने फिल्म के कुल प्री-सेल्स को 130 करोड़ के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन जासूसी थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिस तरह से 'धुरंधर 2' को रिलीज से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है, कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म कमाई के मामले में कितनी बड़ी बाजी मारती है.