---विज्ञापन---
चुपके से लंच डेट पर गए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण,’धुरंधर 2′ की सक्सेस के बीच वायरल हुई सेल्फी

Ranveer Singh and Deepika Padukone Secret Lunch Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे और डायरेक्टर्स 'धुरंधर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जहां एक तरफ 'धुरंधर: द रिवेंज' सफलता के झंडे गाड़ रही है, वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपनी रियल लाइफ यलीना, यानी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ लंच डेट पर गए.

अपने करियर के मुकाम पर पहुंचे रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक रोमांटिक लंच डेट पर गए थे.

रणवीर और दीपिका की इस रोमांटिक लंच डेट की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. रोमांटिक लंच डेट पर दोनों ही स्टार्स बेहद खुश नजर आए. लंच डेट के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट में रुककर अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली, जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

जानकारी के अनुसार, रविवार को रणवीर और दीपिका एक साथ मासल्ली सीफूड रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां उन्होंने अपना लंच डेट एंजॉय किया. उनके रेस्टोरेंट से निकलते हुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस रोमांटिक लंच डेट पर दीपिका ने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं, वहीं रणवीर ने नीली टी-शर्ट और जींस में नजर आए. अब रणवीर और दीपिका की रेस्टोरेंट के अंदर की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं.

जहां एक तस्वीर में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट के अंदर एक फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में ये कपल रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहा है.

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई, जहां एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'लोग चाहे जितनी बातें कर लें, लेकिन सच्चाई तो कर्मों में होती है. दीपिका रणवीर का सबसे मजबूत पिलर रही हैं, और हमेशा रहेंगी. उनकी वफादारी दिखावे की नहीं, जीवन भर की है.'