---विज्ञापन---

रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, एक महीना की बेबी गर्ल का रिवील किया नाम, जिसका मतलब है बेहद खास

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. कपल ने अपनी बेटी का स्वागत 10 मार्च को किया था. दोनों ही अपनी इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं, अब कपल की बेबी गर्ल एक महीने की हो गई है और उन्होंने अब अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. साथ ही उन्होंने बच्ची की झलक भी दिखाई है.

दरअसल, रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ बेटी होने की खुशी शेयर की है. उन्होंने पत्नी लिन लैशराम की फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेटी को गोद में लिए हुए हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने एक ऑडियो भी लगाया है. जिसमें वह कहते हैं न्योमिका हुड्डा.

इसके अलावा एक ओर तस्वीर रणदीप ने शेयर की है, जिसमें लिन ने बेटी को बाहों में उठाया हुआ है और वह उसकी ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं. इन फोटोज के कैप्शन में रणदीप ने लिखा, "हमारी दुनिया का एक नया केंद्र.न्योमिका हुडा दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणदीप ने बताया कि बेटी न्योमिका के नाम का क्या मतलब है. न्योमिका के नाम का मतलब कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम है.

बता दें कि रणदीप ने बीते महीने बेटी के जन्म पर भी एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने पोस्ट कर बेटी के हाथों की तस्वीर लगाई थी और उसमें उन्होंने पिता की तस्वीर भी शेयर की थी. जिसमें वह खुशी से मुस्कुरा रहे थे. इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दादा और पोती को जन्मदिन की बधाई हो. आज, जब मैं पिता बना हूँ, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा. और सबसे महत्वपूर्ण बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. एक नन्ही सी बेटी और जीवन भर का प्यार.

बता दें कि रणदीप और लिन लैशराम ने साल 2023 में मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति रिवाजों से शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

First published on: Apr 10, 2026 12:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.