---विज्ञापन---

New York City तक छाया Ramayan का जादू, Times Square पर छाए रणबीर के ‘लक्ष्मण’

Ramayan's Ravi Dubey Lakshman Look on Times Square:बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में फिल्म का 'राम' लुक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया था. इस 'राम' लुक टीजर को फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं, अब फिल्म 'रामायण' से 'लक्ष्मण' का लुक सामने आ गया है.

रणबीर कपूर की 'रामायण' से सामने आया 'लक्ष्मण' का लुक भारत से ज्यादा यू-यॉर्क में पसंद किया जा रहा है. आपको ये जानकर गर्व होगा कि 'रामायण' का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, इसका क्रेज यू-यॉर्क तक फैला हुआ है.

दरअसल, 'रामायण' से सामने आया एक्टर रवि दुबे का 'लक्ष्मण' लुक यू-यॉर्क के टाइम्स स्क्वायर ने बड़े से बिलबोर्ड पर छाया हुआ है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर छाए अपने 'लक्ष्मण' लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है.

इन तस्वीरों के साथ रवि ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया. जिसमें उन्होंने अपने फैंस के प्यार और उनके सपोर्ट के शुक्रियां अदा किया है. रवि ने कैप्शन में लिखा, 'वाह... क्या आप लोगों ने मुझे टाइम्स स्क्वायर पर पहुंचाया?!'

उन्होंने आगे लिखा, 'इतने साल के बाद, मुझे एहसास होता है कि मैं कितना भाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसे फैंस हैं जो मेरे परिवार बन गए हैं. मैंने अभी-अभी यह देखा, और मैं सचमुच बहुत खुश हूं. इस प्यार के लिए धन्यवाद…यह मेरे लिए सब कुछ है. जय श्री राम...'

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' में साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी ने 'माता सीता' का किरदार निभाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा.

First published on: Apr 12, 2026 11:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.