---विज्ञापन---
‘टीवी शो से तुलना…’ रणबीर कपूर के ‘भगवान राम’ लुक पर ये क्या बोल गए रामानंद सागर के बेटे, कहा- ‘इस फिल्म…’

Ramanand Sagar's Son Big Statement on Ramayan: नितेश तिवारी के डारेक्शन में बन रही मेगाबजट फिल्म 'रामायण' का लुक टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है. कई लोगों ने फिल्म में रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में कास्टिंग को क्रिटिसाइज किया है. हालांकि, कई लोगों ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग को परफेक्ट बताया है. इसी बीच आइकॉनिक टीवी सीरियल 'रामायण' के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे मोती सागर का इस मामले पर बयान सामने आया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की. साथ ही, उन्होंने इस फिल्म में रणबीर कपूर की कास्टिंग को बिल्कुल परफेक्ट बताया है.

मोती सागर ने कहा, 'मुझे 'रामायण' फिल्म से बहुत अच्छी उम्मीदें हैं क्योंकि रणबीर आज के समय के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. जहां तक एक्टिंग की बात है, भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त करने की बात है, वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनमें बहुत गहराई है. लेकिन इसका अंदाजा टीजर से नहीं लगाया जा सकता.'

मोती सागर ने आगे कहा, 'रणबीर ने अपनी एक्टिंग में बहुत गहराई दिखाई है. मुझे यकीन है कि उन्होंने इस किरदार में बहुत गहराई तक उतरकर काम किया होगा. इसलिए, मैं पूरी फिल्म देखना चाहूंगा और फिर ही इस पर कोई कमेंट करूंगा. मुझे इस फिल्म से बहुत अच्छी उम्मीदें हैं.'

इसके साथ ही मोती सागर ने फिल्म 'रामायण' की टीवी के क्लासिक सीरियल से तुलना करने पर कहा, टीवी सीरियल से फिल्म की तुलना करना पूरी तरह से अनुचित है. लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि हमारी 'रामायण' में 30-40 मिनट के 78 एपिसोड थे. जबकि एक फिल्म सिर्फ 3 से 4 घंटे की होती है. इसलिए, इस फिल्म में कई अंतर होंगे.'

मोती सागर ने 'रामायण' को लेकर अपने पिता रामानंद सागर के नजरिए के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उनके पिता की भगवान राम के प्रति काफी गहरी आस्था थी. वो रामायण को अपने जीवन भर का लक्ष्य मानते थे.