---विज्ञापन---
करियर में की महज 2 फिल्में और दोनों हुईं फ्लॉप, फिर भी 4700 करोड़ की कंपनी का मालिक है ये एक्टर

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना आसान है, लेकिन टिक पाना बेहद मुश्किल. साल 2013 में एक नए चेहरे ने 'रमैया वस्तावैया' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. पिता बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक थे, जिन्होंने सैफ अली खान से लेकर अजय देवगन तक के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. लेकिन इस स्टार किड का एक्टिंग करियर सिर्फ दो फिल्मों में सिमट गया. आज वही फ्लॉप एक्टर एक्टिंग छोड़कर अपनी फैमिली कंपनी में COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) के पद पर है और ₹4,700 करोड़ की नेटवर्थ वाली कंपनी का कार्यभार संभाल रहा है.

डेब्यू और नाकामी- टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी के बेटे गिरीश कुमार तौरानी को साल 2013 में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से लॉन्च किया गया था. फिल्म औसत रही, लेकिन गिरीश को वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी.

दूसरी फिल्म भी फ्लॉप- पहली फिल्म जब बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई तो इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म की. जहां 2016 में आई उनकी दूसरी फिल्म 'लवशुदा' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.

एक्टिंग को कहा अलविदा- लगातार दो फिल्मों की असफलता के बाद गिरीश ने अपनी कमियों को समझा और एक साहसी फैसला लिया. उन्होंने समझ लिया कि उनकी असली ताकत कैमरे के सामने नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे बिजनेस मैनेजमेंट में है. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से हमेशा के लिए दूरी बना ली.

टिप्स इंडस्ट्री के 'कैप्टन' बने- एक्टिंग छोड़ने के बाद गिरीश अपने पिता और चाचा की कंपनी 'टिप्स इंडस्ट्रीज' से जुड़ गए. आज वह कंपनी में COO के तौर पर काम कर रहे हैं. फिल्म प्रोडक्शन, म्यूजिक राइट्स और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े हर बड़े फैसले में गिरीश की अहम भूमिका होती है. वे आज सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों के बिजनेस को लीड करते हैं.

₹4,700 करोड़ का साम्राज्य- भले ही बतौर एक्टर गिरीश की कमाई खास नहीं रही, लेकिन आज वह बॉलीवुड की सबसे रईस प्रोड्यूसर फैमिली के मजबूत स्तंभ हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिप्स इंडस्ट्रीज की कुल नेटवर्थ लगभग ₹4,700 करोड़ है. गिरीश ने साबित कर दिया कि सफलता का रास्ता सिर्फ पर्दे पर दिखने से ही नहीं खुलता.

गुपचुप शादी और निजी जिंदगी- गिरीश अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. उन्होंने साल 2016 में अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से चुपचाप शादी कर ली थी. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी की खबर एक साल तक दुनिया से छिपाकर रखी थी, जिसने बाद में सबको हैरान कर दिया था.