Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

राजपाल यादव नहीं भूल पा रहे जेल की वो काली रातें, खुद बयां किया खौफनाक मंजर, बोले- मौत…

राजपाल यादव पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए है, इसके पीछे की वजह उनकी कोई फिल्म या कॉमेडी सीन नहीं, बल्कि उनके चेक बाउंस केस में जेल जाने की वजह रही, जिसके बाद पूरे बॉलीवुड से उन्हें न सिर्फ सपोर्ट मिला, बल्कि वो जेल से बाहर भी आए, और उन्होंने दिल से सभी को इस समर्थन के लिए शुक्रिया भी किया. इस बीच जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसी बातें फैंस के साथ शेयर की जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

राजपाल यादव ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्हें पुनर्जन्म मिला हो. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, कि अब उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वो फिर से बच्चे बन गए हों, और जिंदगी को नए नजरिए से देख रहे हैं.

इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने वाले इंडस्ट्री से सपोर्ट मिलने पर उन्होंने सभी का धन्यवाद भी दिया, और आगे कहा, कि जिन्होंने मेरी आर्थिक मदद की, जिससे वो अपने बकाया चुका पाए. जिसके लिए उन्होंने दिल से आभार जताया.

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने तुरंत काम पर वापसी की. वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग में नजर आएंगे. इसके अलावा उनकी फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं.

राजपाल यादव ने बताया, कि इस कठिन समय में उन्हें देश-दुनिया से लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, कि अब वो पूरी दुनिया के कर्जदार हो गए हैं, क्योंकि लोगों ने उनके लिए दुआएं कीं, और हर तरह से उनका साथ दिया. इस प्यार ने उन्हें और मजबूत बना दिया.

हालांकि, जेल का एक्सपीरियंस उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने माना, कि ये समय बेहद चैलेंजिंग था, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया. उन्होंने अपने बचपन की एक घटना भी याद की, जब वो गंगा में डूबते-डूबते बचे थे. उस पल ने उन्हें सिखाया कि जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किल आए, लड़ते रहना चाहिए.

राजपाल यादव का कहना है, कि अब वो अपनी जिंदगी को शांति से जीना चाहते हैं. उनके मुताबिक, सुकून ही असली खुशी है, और वही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है. कठिनाइयों से लड़कर वापस लौटे राजपाल यादव की ये कहानी सिर्फ एक अभिनेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की है, जिसने हर हाल में उम्मीद नहीं छोड़ी.

First published on: Mar 26, 2026 05:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.