---विज्ञापन---

खुश हो अब… राजपाल यादव और सोनू सूद के बीच आग में घी डालने का काम कर रहे KRK, किया ऐसा पोस्ट कि निशाने पर आ गए कॉमेडियन

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case KRK Tweet For Sonu Sood: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों कॉमेडियन राजपाल यादव का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीते एक महीने में उनका सरेंडर, फिर जेल जाना और उसके बाद मदद की अपीलों ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया. ऐसे में जब लोग ये मानने लगे कि राजपाल यादव को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, तभी मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद आगे आए.

सोनू सूद ने न सिर्फ राजपाल यादव को काम ऑफर किया, बल्कि एडवांस पेमेंट भी दी. साथ ही अन्य फिल्ममेकर्स से अपील की, कि एक बेहतरीन कलाकार को सपोर्ट किया जाना चाहिए. इस पहल के बाद कई लोग सोनू सूद की तारीफ करते नजर आए, और राजपाल यादव के सपोर्ट में भी आवाजें उठीं, लेकिन कहानी ने तब नया मोड़ ले लिया, जब राजपाल यादव जेल से बाहर आकर मुंबई लौटे.

मुंबई पहुंचते ही राजपाल यादव ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया. उन्होंने साफ कहा, कि उन्हें काम की कोई कमी नहीं है, और सोनू सूद से चार गुना ज्यादा काम उन्हें मिल रहा है. राजपाल ने ये भी कहा, कि लोग ये गलतफहमी दूर कर लें, कि उन्हें काम नहीं मिल रहा. कॉमेडियन के इस तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

इसी बीच खुद को विवादों का एक्सपर्ट मानने वाले केआरके ने आग में घी डालने का काम कर दिया. केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए, सोनू सूद की पहल को स्टंट बता दिया. उन्होंने लिखा, कि राजपाल यादव ने सोनू सूद के एक्टर को काम देने की अपील करने वाले बयान पर लताड़ लगाई है. पोस्ट के आखिरी में सोनू सूद को टैग करते हुए, केआरके ने सवाल दागा, 'खुश हो अब?' और साथ में दो लाफ्टर इमोजी भी जोड़ दिए.

केआरके की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए. कुछ लोग सोनू सूद का समर्थन करते दिखे, तो कुछ राजपाल यादव के पक्ष में खड़े नजर आए. एक यूजर ने लिखा, 'तभी कहते हैं भलाई का जमाना नहीं है.

वहीं दूसरे ने कहा, 'अगर सोनू सूद मेरी मदद करते, तो मैं कभी ऐसा नहीं करता.' हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया, कि सोनू सूद फ्री में क्रेडिट लेते रहते हैं.

कुल मिलाकर, राजपाल यादव और सोनू सूद व केआरके के बीच ये जुबानी जंग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है. आने वाले दिनों में ये विवाद और क्या रंग दिखाएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

First published on: Mar 03, 2026 08:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.