Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

Raaka Cast Fees: ‘राका’ के लिए दीपिका को मिल रही है अल्लू अर्जुन से 8 गुना कम फीस, रश्मिका की पेमेंट जान उड़ेंगे होश

Raaka Cast Fees: साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'राका' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी उनका साथ देने वाली है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अल्लू अर्जुन के मुकाबले बहुत ही कम फीस मिल रही है.

इस बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसे इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल हैं. ताजा खबरों के मुताबिक, दीपिका और रश्मिका को अल्लू अर्जुन से 7-8 गुना कम फीस मिल रही है.

दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन, दीपिका, रश्मिका की फीस का खुलासा हो गया है. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म 'राका' के लिए अल्लू अर्जुन को 175 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है.

इंडिया टुडे की इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां अल्लू अर्जुन ने फिल्म के 175 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं, दीपिका पादुकोण को सिर्फ 25 करोड़ रुपये मिल की फीस मिल रही है.

इसी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'राका' के लिए रश्मिका मंदाना को लगभग 5-7 करोड़ रुपये की मिल रही है. इस फिल्म में रश्मिका की फीस तमन्ना भाटिया, जाह्नवी कपूर, श्रीलीला, मृणाल ठाकुर और श्रुति हासन की तुलना में थोड़ी ज्यादा है.

खबरों के अनुसार, रश्मिका मंदाना आमतौर पर तेलुगु फिल्मों के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस लेती है. इसलिए, यकीनन फिल्म 'राका' में रश्मिका को थोड़ा सा ज्यादा फायदा मिल रहा है.

First published on: Apr 11, 2026 02:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.