Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video पर गर्दा उड़ा रही 12 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर, क्लाइमैक्स खड़े कर देगा रोंगटे

Prime Video Crime Thriller Suspense Series: ओटीटी लवर्स और क्राइम सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है. हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसके कुल 12 एपिसोड हैं. अगर आप ऑफिस की टेंशन को दूर करके एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी कहानी देखना चाहते हैं, तो आपकी वॉचलिस्ट में ये सीरीज शामिल हो सकती है.

क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी ये सीरीज हाल ही में Prime Video पर रिलीज हुई है. इस सीरीज की कहानी ऐसी है कि आप इसे देखते हुए पलके तक झपकाना भूल जाएंगे.

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'सीरेन किस' (Siren's Kiss) है, जिसे 2 मार्च 2026 को Prime Video पर रिलीज किया गया है. इसमें पार्क मिन-यंग, वी हा-जून और किम जंग-ह्यून लीड रोल में हैं.

किम चियोल-क्यू के डायरेक्शन में बनी सीरीज 'सीरेन किस' की कहानी एक ऐसी औरत के आसपास घूमती है, जिसके करीब रहने वाले लोगों की एक-एक करके अचानक मौत हो रही है. इसमें उसके मंगेतर की मौत भी शामिल है.

सीरीज में उस औरत की मुसीबत तब बढ़ जाती है जब उसके ही ऑफिस की एक एम्प्लॉय की ऑफिस की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे देती है. पुलिस की छानबीन के दौरान सीरीज में कई चौकाने वाले रहस्य सामने आते हैं. वहीं, सीरीज का क्लाइमैक्स देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Prime Video पर 12 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को IMDb पर 10 में से 6.2 की डिसेंट रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 19, 2026 04:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.