---विज्ञापन---

Prime Video पर आते ही इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने मचा दिया तहलका, पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी खौफनाक कहानी!

अगर आपको 'दिल्ली क्राइम' या 'पाताल लोक' जैसी क्राइम सीरीज पसंद हैं, तो 'दलदल' आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. 30 जनवरी 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई यह सीरीज काफी जबरदस्त है. 7 एपिसोड की इस सीरीज में मुंबई के अंडरबेली (अपराध जगत) को बेहद करीब से दिखाया गया है. भूमि पेडनेकर ने इसमें डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया है, जो अपनी ड्यूटी और निजी जिंदगी के बीच फंसी हुई है.

रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी- सीरीज की शुरुआत मुंबई में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं से होती है. ये मर्डर इतने बर्बर हैं कि कमजोर दिल वालों के लिए इन्हें देखना मुश्किल हो सकता है. डीसीपी रीता फरेरा को इस केस की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन वह खुद 'इम्पोस्टर सिंड्रोम' और बचपन के ट्रॉमा से गुजर रही है.

भूमि पेडनेकर का नया अवतार- भूमि ने इस सीरीज में काफी 'रॉ' और 'बोल्ड' एक्टिंग की है. उनका किरदार रीता अक्सर गुस्से में रहती है, सिगरेट/नशा करती है और शायद ही कभी मुस्कुराती है. उनकी अपने किरदार को लेकर मेहनत स्क्रीन पर साफ नजर आती है.

समारा तिजोरी और आदित्य रावल ने मारी बाजी- दिलचस्प बात यह है कि मुख्य कलाकार से ज्यादा सहायक कलाकारों की तारीफ हो रही है. समारा तिजोरी ने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा है, वहीं आदित्य रावल ने भी अपने किरदार में जान फूंकी है. '12वीं फेल' फेम गीता अग्रवाल शर्मा ने भी पुलिस अधिकारी के रूप में शानदार काम किया है.

साइकोलॉजिकल थ्रिलर का तड़का- यह सिर्फ एक 'पकड़म-पकड़ाई' वाली पुलिस कहानी नहीं है. यह सीरीज इस बात पर गहराई से विचार करती है कि हिंसा का प्रभाव जांच करने वालों पर कैसा पड़ता है. निर्देशक अमृत राज गुप्ता ने मुंबई को एक अंधेरे और घुटन भरे शहर के रूप में दिखाया है, जो कहानी के शीर्षक 'दलदल' को सार्थक करता है.

ओटीटी पर यहां देखें- जिन्हें डार्क, डरावने मर्डर मिस्ट्री और किरदारों के मानसिक संघर्ष वाली कहानियां पसंद हैं, उनके लिए ये बेस्ट सीरीज है. 7 एपिसोड की इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Jan 30, 2026 03:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.