Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

5 साल के बेटे की मौत से टूट कर बिखर गया था बॉलीवुड का खूंखार विलेन, ऐसे बनाई 300 रुपये से करोड़ों की संपत्ति

Actor Birthday Special: भारतीय फिल्म जगत में एक्टर को जितनी ज्यादा मेहनत अपना नाम बनाने में लगती है, उतनी ही ज्यादा मेहनत उस नाम को बनाए रखने के लिए करनी पड़ती है. आज हम आपको ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसने बॉलीवुड में खूंखार विलेन के तौर पर कदम रखा और आज लाचार बाप के किरदार निभा रहे है.

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि प्रकाश राज है. आज बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में प्रकाश राज की एक्टिंग का डंका बज रहा है.

प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ. प्रकाश राज ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआत स्टेज शो और नुक्कड़ थिएटर से थी, जहां उन्हें हर महीने 300 रुपये की सैलिरी मिलती थी.

प्रकाश राज ने 1990 के दशक में दूरदर्शन कन्नड़ के धारावाहिकों 'बिसिलु कुदुरे' और 'गुड्डाडा भूथा' से कैमरों के सामने आए. इसके बाद प्रकाश राज ने कन्नड़ फिल्म ‘रणधीरा’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद साल 1992 में आई फिल्म ‘हरकेया कुरी’ से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला.

इसके बाद प्रकाश राज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और नदी की तरह आगे बढ़ते चले गए. उन्होंने साउथ फिल्मों के साथ-साथ हिन्दी फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

अपने करियर की तरफ आगे बढ़ रहे प्रकाश राज ने को साल 2004 में बड़ा झटका लगता है. दरअसल, उन्होंने अपने 5 साल के बेटे सिद्धू को खो दिया था. बेटे की मौत से प्रकाश पूरी तरह से टूट गए थे.

First published on: Mar 26, 2026 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.