Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रही 10 एपिसोड की ये तगड़ी सीरीज, नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड

अगर आप ओटीटी पर राजनीति के दांव-पेंच और सत्ता की जंग देखने के शौकीन हैं, तो प्रकाश झा के निर्देशन में बनी नई वेब सीरीज 'संकल्प' (Sankalp) इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रही है. 2026 की सबसे बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा मानी जा रही यह सीरीज अपनी रिलीज के साथ ही नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.

प्रकाश झा का सिग्नेचर स्टाइल- 'राजनीति', 'गंगाजल' और 'आश्रम' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले दिग्गज फिल्ममेकर प्रकाश झा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे समाज और सिस्टम की नब्ज पहचानते हैं. 'संकल्प' में उन्होंने सियासी गलियारों की उन परतों को खोला है, जो अक्सर आम जनता की नजरों से ओझल रहती हैं.

10 एपिसोड का 'फुल ऑन' भौकाल- यह सीरीज कुल 10 एपिसोड में बंटी हुई है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे नेता अपने फायदे के लिए प्रशासन को कठपुतली की तरह नचाते हैं, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सिस्टम अपनी ताकत का अहसास कराता है और सियासतदानों की पोल खोलना शुरू करता है. हर एपिसोड एक नए सस्पेंस के साथ खत्म होता है.

नाना पाटेकर और दिग्गज कलाकारों की जुगलबंदी- सीरीज की सबसे बड़ी जान इसकी स्टारकास्ट है. नाना पाटेकर ने अपनी कड़क आवाज और जबरदस्त अभिनय से एक बार फिर पर्दे पर आग लगा दी है. उनके साथ संजय कपूर और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे मंझे हुए कलाकारों ने कहानी को और भी विश्वसनीय और प्रभावशाली बना दिया है.

अमेजन एमएक्स प्लेयर पर नंबर-1 ट्रेंडिंग- रिलीज होते ही 'संकल्प' को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. आलम यह है कि यह अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रकाश झा की अब तक की सबसे 'रॉ और रीयल' सीरीज बता रहे हैं.

सिस्टम बनाम राजनीति की जंग- यह सीरीज केवल एक कहानी नहीं, बल्कि मौजूदा दौर की राजनीति पर एक कड़ा प्रहार है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक 'संकल्प' पूरे भ्रष्ट तंत्र को हिला सकता है. अगर आप थ्रिलर और ड्रामे का सही मिश्रण ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके वीकेंड के लिए एक परफेक्ट वॉच है.

First published on: Mar 18, 2026 04:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.