---विज्ञापन---

OTT पर मचेगा बवाल, JioHotstar पर आ रही ये धांसू सीरीज-फिल्में, जिनका क्लाइमेक्स घुमा देगा दिमाग

JioHotstar Upcoming Movies And Web series: अगर आप इस मंथ को कुछ रिलेक्स और एंटरटेनिंग बनाने का प्लान बना रहे हैं, और घर पर ही रह कर कुछ शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है, इस बार जीयोहॉटस्टार पर थ्रिलर से लेकर रोमांस और फिर फैमिली ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बो आपका इंतजार कर रहा है.

अप्रैल का महीना ओटीटी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस बार JioHotstar पर एक से बढ़कर एक दमदार सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो आपके एंटरटेनमेंट का लेवल पूरी तरह बढ़ाने वाली हैं. हॉलीवुड के बड़े शोज से लेकर साउथ की इमोशनल फिल्म तक, इस महीने हर तरह का कंटेंट दर्शकों को देखने को मिलेगा.

सबसे ज्यादा चर्चा में है Euphoria Season 3, जो 15 अप्रैल से स्ट्रीम होने जा रही है. ये सीरीज अपने डार्क और इंटेंस स्टोरीलाइन के लिए जानी जाती है. नए सीजन में किरदारों की जिंदगी और ज्यादा उलझती नजर आएगी, जिससे दर्शकों को एक बार फिर चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

वहीं, स्टार वॉर्स के फैंस के लिए Star Wars: Maul- Shadow Lord भी जबरदस्त ऑप्शन है. इस एनिमेटेड सीरीज के शुरुआती एपिसोड पहले ही आ चुके हैं, और अब कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है. हर नए एपिसोड के साथ सस्पेंस और एक्शन दोनों बढ़ते जा रहे हैं.

मार्वल यूनिवर्स के चाहने वालों के लिए Daredevil: Born Again Season 2 किसी सरप्राइज से कम नहीं है. इसके नए एपिसोड्स लगातार रिलीज हो रहे हैं, और कहानी में सस्पेंस का स्तर और ऊंचा होता जा रहा है.

अगर आप रियलिटी शोज के शौकीन हैं, तो MTV Splitsvilla X5 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शोज भी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहे हैं. रिश्तों की उलझनें, कॉम्पिटिशन और ड्रामा, सब कुछ यहां भरपूर देखने को मिल रहा है.

फिल्म लवर्स के लिए भी खुशखबरी है. साउथ की चर्चित फिल्म Thaai Kizhavi 10 अप्रैल से स्ट्रीम हो चुकी है. ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी, और अब ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

बहरहाल, अप्रैल में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. चाहे आप थ्रिलर पसंद करते हों, रोमांस या फिर फैमिली ड्रामा... इस बार हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है.

First published on: Apr 10, 2026 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.