---विज्ञापन---
सोमवार से शुरू होगा OTT पर बड़ा धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये तगड़ी फिल्में और सीरीज

साल 2026 के मार्च महीने का तीसरा हफ्ता ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. 16 मार्च से 22 मार्च के बीच नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार तक, हर प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का धमाका होने जा रहा है. चाहे आप देशभक्ति से भरी फिल्में पसंद करते हों या सस्पेंस वाली वेब सीरीज, इस हफ्ते आपके पास बोर होने का कोई बहाना नहीं बचेगा. आइए देखते हैं इस सप्ताह आपकी स्क्रीन पर क्या-क्या नया और धमाकेदार आने वाला है.

बॉर्डर 2 का इंतजार खत्म- सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' अब आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर आ रही है. यह फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. अगर आपने इसे थिएटर में मिस कर दिया था, तो अब घर बैठे फौजियों की वीरता देखने का बेहतरीन मौका है.

दिव्या दत्ता की 'चिरैया'- बेहतरीन अदाकारा दिव्या दत्ता एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग का जादू बिखेरने आ रही हैं. उनकी नई वेब सीरीज 'चिरैया' 20 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है, जिसे आप इस वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं.

'लैंडलॉर्ड'- इस हफ्ते दक्षिण भारतीय सिनेमा की दो बड़ी फिल्में ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं. पहली है 'लैंडलॉर्ड', जो 19 मार्च को जी5 (ZEE5) पर आएगी.

'सीता पयानम'- वहीं दूसरी फिल्म 'सीता पयानम' 20 मार्च से सन नेक्स्ट (Sun NXT) पर देखी जा सकेगी. दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में काफी प्यार मिला था.

'जैज सिटी'- अगर आप वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो 'जैज सिटी' आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह सीरीज 19 मार्च से सोनी लिव (Sony LIV) पर शुरू होने जा रही है. इसकी कहानी और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है.

98वें एकेडमी अवॉर्ड- फिल्मों के अलावा इस हफ्ते दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड (Oscars) का भी जलवा रहेगा. भारत में इसे 16 मार्च की सुबह 4:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है. फिल्म जगत के इस सबसे बड़े इवेंट को मिस करना किसी भी सिनेमा प्रेमी के लिए मुश्किल होगा.