---विज्ञापन---
OTT Releases: ओटीटी पर तहलका मचाने आ रहीं ये शानदार बॉलीवुड फिल्में, दमदार कहानियां जीत लेंगी दिल

OTT Releases: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस शुक्रवार यानी 27 मार्च 2026 को OTT पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर शानदार फिल्में सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. आइए इनमें से हफ्ते रिलीज हो रही शानदार बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं.

मर्दानी 3- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये बॉलीवुड फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में वापसी की है.

ये फिल्म मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त है. फिल्म में विलेन के रोल में एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद हैं. इसके अलावा जानकी बोडिवाला और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इसकी कहानी शहर में अचानक गायब हो रहीं लड़कियों पर आधारित है. इसे आप 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ओ रोमियो- शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है. ये एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है.

फिल्म में शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी के साथ ही दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में आई थी और अब OTT पर 27 मार्च को रिलीज हो रही है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.