---विज्ञापन---

ओटीटी पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज, हर कहानी में मिलेगा सस्पेंस का तड़का

ओटीटी की दुनिया में यह हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रहे हैं. विजय वर्मा का 'मटका किंग' हो या राजकुमार राव की 'टोस्टर', इस बार हर कहानी में सस्पेंस और ड्रामा का तगड़ा तड़का देखने को मिलेगा. अगर आप भी वीकेंड पर अपनी पसंदीदा फिल्मों और सीरीज के साथ बिंज-वॉच करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए एक परफेक्ट गाइड साबित होगी.

टोस्टर (Toaster) – 15 अप्रैल, नेटफ्लिक्स- राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की यह डार्क कॉमेडी फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है. एक शख्स की अजीबोगरीब परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है.

मटका किंग (Matka King) – 17 अप्रैल, प्राइम वीडियो- विजय वर्मा की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. जुए की दुनिया और अपराध की एक गहरी कहानी के साथ यह सीरीज 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी.

दो दीवाने सहर में – 17 अप्रैल, नेटफ्लिक्स- सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में', जो फरवरी में सिनेमाघरों में आई थी, अब नेटफ्लिक्स पर आ रही है. अगर आप एक प्यारी लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो इसे बिल्कुल न भूलें.

अस्सी (Assi) – 17 अप्रैल, ZEE5- अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' अब ओटीटी के जरिए आपके घर तक पहुंच रही है. गंभीर मुद्दों और दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म 17 अप्रैल को ZEE5 पर रिलीज होगी.

रूममेट्स – 17 अप्रैल, नेटफ्लिक्स- हॉलीवुड का तड़का भी इस हफ्ते कम नहीं है. कॉमेडी फिल्म 'रूममेट्स' भी 17 अप्रैल को नेटफिलिक्स पर दस्तक देगी.

अल्फा मेल्स (सीजन 5)– 17 अप्रैल, नेटफ्लिक्स- फैंस की पसंदीदा हॉलीवुड टीवी सीरीज 'अल्फा मेल्स' का पांचवां सीजन भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है. बता दें कि ये सीजन 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं.

First published on: Apr 13, 2026 06:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.