---विज्ञापन---

फरवरी के पहले हफ्ते ओटीटी पर गर्दा उड़ाएंगी ये धांसू फिल्में-सीरीज, सस्पेंस और हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का

फरवरी का महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी धमाकेदार रहने वाला है. साल 2026 के दूसरे महीने के पहले ही हफ्ते में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. प्रभास की 'द राजा साब' और प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' जैसी फिल्मों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. वहीं, 'कोहरा सीजन 2' के साथ थ्रिलर का डोज भी मिलने वाला है. इन सभी फिल्मों और सीरीज के रिलीज होने से ओटीटी की दुनिया में हलचल मचनी तय है. हम आपको कुछ ऐसी फिल्में भी इस लिस्ट में बताएंगे, जो दूसरे और तीसरे हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देंगी. आइए जानते हैं कि ये फिल्में कब और कहां रिलीज होंगी...

द राजा साब (The Raja Saab)- साउथ सुपरस्टार प्रभास की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी. प्रभास को एक अनोखे और डरावने अंदाज में देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.

किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2)- कपिल शर्मा की मजेदार कॉमेडी फिल्म का दूसरा हिस्सा भी इसी हफ्ते ओटीटी पर आ रहा है. राजू और उसकी चार पत्नियों की ये उलझी हुई कहानी 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है. अगर आप हल्के-फुल्के मनोरंजन की तलाश में हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

डेथ विस्परर 3 (Death Whisperer 3)- हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए थाईलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डेथ विस्परर 3' (Tee Yod 3) नेटफ्लिक्स पर आ रही है. यह फिल्म 4 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म की खौफनाक कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स आपको डराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

पराशक्ति (Parasakthi)- शिवकार्तिकेयन स्टारर यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 7 फरवरी को जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने जा रही है. 1960 के दशक के तमिलनाडु की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और एक्टिंग के लिए चर्चा में है. साउथ फिल्मों के प्रशंसकों के लिए यह एक 'मस्ट वॉच' फिल्म है.

कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2)- क्रिटिक्स की पसंदीदा थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है. बरुण सोबती और मोना सिंह स्टारर यह सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पंजाब के रहस्यमयी धुंध के बीच छिपे एक नए मर्डर केस की कहानी इस बार भी दर्शकों को बांधे रखेगी.

द ब्लफ (The Bluff)- प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त एक्शन अवतार आपको फिल्म 'द ब्लफ' में देखने को मिलेगा. हालांकि यह फिल्म महीने के अंत में यानी 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी, लेकिन इस हफ्ते इसका नया प्रोमो रिलीज होने के कारण यह काफी चर्चा में है. प्रियंका इसमें एक पूर्व समुद्री डाकू के रोल में हैं.

First published on: Feb 02, 2026 01:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.