Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Amazon Prime Video पर आई सबसे खौफनाक फिल्म! 8.4 IMDb रेटिंग वाली ये कहानी देख उड़ जाएंगे होश

Horror Film on OTT: स्पाई-थ्रिलर और रोमांटिक मूवी का नहीं है शौक और हॉरर देखने की है चाहत, तो ओटीटी पर एक ऐसी खौफनाक कहानी पर बनी फिल्म मौजूद है, जो आपको पलक तक झपकाने नहीं देगी, जिसका एक-एक सीन आपको डर का अलग ही एहसास कराएगा, ये फिल्म एक या दो साल से नहीं बल्कि 30 साल से ज्यादा समय से खौफ की अपनी ही दुनिया बनाए हुए है, और सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम शुमार है, तो अगर आप सच में एक ऐसी हॉरर फिल्म की तलाश में हैं, जो आपको अंदर तक हिला दे, तो आपके लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस हो सकती है.

इस फिल्म का नाम The Shining है, जिसे Stanley Kubrick के डायरेक्शन में बनाया गया है, 1980 में रिलीज हुई, ये फिल्म आज भी दुनिया की सबसे खौफनाक और आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म की कहानी मशहूर लेखक Stephen King के 1977 के नॉवेल पर आधारित है. फिल्म का माहौल, बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी मिलकर ऐसा डर पैदा करते हैं, कि दर्शक पूरी फिल्म के दौरान स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते.

कहानी एक राइटर जैक टॉरेंस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सर्दियों में अपने परिवार के साथ एक सुनसान होटल जिसका नाम 'ओवरलुक' होता है, उसकी देखभाल करने जाता है. बर्फ से ढका ये होटल धीरे-धीरे अपने डरावने राज खोलने लगता है.

होटल का अतीत जैक के दिमाग पर गहरा असर डालता है, और वो मानसिक रूप से बदलने लगता है. वहीं उसका छोटा बेटा डैनी एक खास शक्ति के जरिए आने वाले खतरे को पहले ही महसूस कर लेता है. इसके बाद जो घटनाएं होती हैं, वो फिल्म को और भी ज्यादा खौफनाक बना देती हैं.

फिल्म में Jack Nicholson, Shelley Duvall, Danny Lloyd और Scatman Crothers ने शानदार एक्टिंग की है. खासकर जैक निकोलसन का किरदार आज भी हॉरर सिनेमा के सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है.

शुरुआत में इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे थे, लेकिन समय के साथ ये एक कल्ट क्लासिक बन गई. आज IMDb पर इसकी रेटिंग 8.4 है, जो इसे हॉरर जॉनर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल करती है. वहीं रॉटन टोमैटोज पर भी इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

बजट और कमाई की बात करें, तो लगभग 19 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 45-50 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. अगर आप इस खौफनाक कहानी का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो The Shining को आप Amazon Prime Video और Apple TV पर देख सकते हैं. ये फिल्म 144 मिनट की है, लेकिन इसका असर आपके दिमाग पर लंबे समय तक बना रहेगा.

First published on: Mar 18, 2026 03:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.