---विज्ञापन---

OTT पर 1 घंटा 57 मिनट की इस खौफनाक क्राइम थ्रिलर ने मचाया तहलका, IMDb रेटिंग देख उड़ेंगे होश

थिएटर में देखने का टाइम नहीं और क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के हैं शौकीन, तो इस बार आपके लिए एक जबरदस्त मौका है, क्योंकि ओटीटी की दुनिया में एख ऐसी फिल्म राज कर रही है, जिसे देखकर आपका चीजों को देखने का नजरिया बदल जाएगा, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, कि किसी चीज को पाने और चाहने की चाह एक इनसान को कहां से कहां तक पहुंचा देती है. इस फिल्म को डैन गिलरॉय ने डायरेक्ट किया है, और इसकी सबसे बड़ी ताकत है, इसकी दमदार स्क्रिप्ट और थ्रिल से भरपूर कहानी. जिसमें लीड रोल में नजर आए जेक जिलनहॉल ने अपने किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2014 में आई 'नाईटक्रॉलर' है, जो आज भी अपनी खौफनाक कहानी के चलते दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रहती है. करीब 1 घंटा 57 मिनट की ये फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको सीट से उठने नहीं देगी.

उनकी एक्टिंग इतनी रियल लगती है, कि कई सीन आपको अंदर तक सिहरा देंगे. IMDb पर इस फिल्म को 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी क्वालिटी को खुद बयां करती है.

फिल्म की कहानी लू ब्लूम नाम के एक एंबिशियश युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रात के अंधेरे में होने वाले अपराध और हादसों की वीडियो शूट करता है, और उन्हें न्यूज चैनलों को बेचता है.

धीरे-धीरे वो इस काम में इतना डूब जाता है, कि परफेक्ट शॉट पाने के लिए हर हद पार करने लगता है. फिल्म ये दिखाती है, कि कैसे मीडिया की टीआरपी की भूख इंसान को खतरनाक और अएथिकल रास्तों पर ले जा सकती है.

इस फिल्म की खास बात ये है, कि ये सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि समाज के एक डार्क सच को भी सामने लाती है. 'अगर खून बहेगा, तो खबर बनेगी' जैसी सोच पर ये फिल्म तीखा सवाल खड़ा करती है.

स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में रेने रूसो, रिज अहमद और बिल पैक्सटन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं. बहरहाल, अगर आप इस खौफनाक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे Netflix और Amazon Prime Video पर स्ट्रीम देख सकते हैं.

First published on: Mar 17, 2026 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.