---विज्ञापन---
Oscar 2026 में 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म ने काटा गदर, दुनिया का दिल जीतने वाली ये मूवी OTT पर कर रही राज

सिनेमा की दुनिया में लंबे समय से ये धारणा रही है, कि हॉरर फिल्मों को बड़े अवॉर्ड्स में उतनी तवज्जो नहीं मिलती, जितनी ड्रामा या बायोपिक जैसी फिल्मों को मिलती है, लेकिन इस बार एक फिल्म ने इस सोच को पूरी तरह बदल कर रख दिया है. बात हो रही है फिल्म Sinners की, जिसने Academy Awards यानी ऑस्कर 2026 में ऐसा कमाल किया, कि पूरी दुनिया हैरान रह गई.

करीब 2 घंटे 17 मिनट लंबी इस हॉरर-एक्शन फिल्म को ऑस्कर में कुल 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं. इससे पहले Titanic, La La Land और All About Eve जैसी फिल्मों के नाम 14-14 नॉमिनेशन का रिकॉर्ड था, लेकिन इस फिल्म ने उस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. अब बेस्ट पिक्चर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर तक, लगभग हर बड़ी कैटेगरी में इसी फिल्म की चर्चा हो रही है.

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो ये दर्शकों को 1932 के दौर में ले जाती है. कहानी मिसिसिपी के एक डरावने और रहस्यमयी माहौल में सेट की गई है. इसमें दो जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई है, जो युद्ध से लौटने के बाद अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहते हैं.

वे अपने शहर में एक पुरानी आरा मशीन वाली जगह को बदलकर ज्यूक जॉइंट बनाना चाहते हैं, ताकि अपने लोगों के लिए एक सेफ और खुशहाल जगह बना सकें, लेकिन उनकी जिंदगी इतनी आसान नहीं होती. जिस जगह पर वे सुकून तलाशने आते हैं, वहीं उनके सामने ऐसी सुपरनैचुरल पावर आ खड़ी होती हैं, जो खौफनाक पिशाचों की तरह उनका पीछा करती हैं.

इसके बाद शुरू होता है डर, सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन से भरा ऐसा संघर्ष, जो दर्शकों को अंत तक सीट से हिलने नहीं देता. फिल्म में Michael B. Jordan ने डबल रोल निभाया है, और दोनों किरदारों में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं फिल्म का डायरेक्शन Ryan Coogler ने किया है, जो इससे पहले Black Panther जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं.

फिल्म में Hailee Steinfeld और Delroy Lindo जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. तो अगर आप हॉरर और एक्शन का दमदार कॉम्बिनेशन देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है.

अच्छी बात ये है, कि इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की भी जरूरत नहीं है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम की गई है, जहां आप घर बैठे इस जबरदस्त फिल्म का मजा ले सकते हैं, तो बस पॉपकॉर्न और कॉफी का मग रेडी रखिए और देख डालिए ये तहली मचाने वाली धांसू एक्शन-हॉरर फिल्म.