---विज्ञापन---
Priyanka Chopra से लेकर Leonardo DiCaprio तक, Oscars 2026 के Red Carpet पर इन 6 स्टार्स ने बिखेरा जलवा

Oscars 2026 Red Carpet: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 98वें अकेडमी अवॉर्ड समारोह, यानी ऑस्कर 2026, में हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए स्टार्स अपने लुक से ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने का काम किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर लियोनार्डो डिकैपियो तक का नाम शामिल है.

Priyanka Chopra: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सभी को घायल कर दिया. इस दौरान उन्होंने डायोर के थाई-हाई स्लिट वाले स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहना था. प्रियंका चोपड़ा के इस एलिगेंट लुक ने क सभी का दिल चुरा लिया.

Anne Hathaway: ऐनी हैथवे ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर एक खूबसूरत फ्लोर-लेंथ गाउन पहने पहुंचीं. उन्होंने बड़ी ही चालाकी से अपनी फिल्म 'डेविल वियर्स प्राडा' के किरदार एंडी सैक्स के लुक का एक हिंट दिया. उन्होंने अपने गाउन के साथ एक नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनकर अपना लुक पूरा किया था.

Emma Stone: एम्मा स्टोन ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर लुई वुइटन के एक स्पेशल गाउन में पहुंचीं. इस गाउन की नेकलाइन और सॉफ्ट कैप स्लीव्स में एम्मा स्टोन की खूबसूरती निखरकर सामने आ रही थी.

Leonardo DiCaprio: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपने शानदार टक्सीडो लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Timothée Chalamet: टिमोथी चालमेट ने अपने शानदार और स्टाइलिश अवतार से ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते नजर आए. उन्होंने व्हाइट सूट, मैचिंग शर्ट और पैंट के साथ अपने इस स्टाइलिश लुक को ब्लेक कलर के टच से पूरा किया.

Jessie Buckley: ऑस्कर 2026 की बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली जेसी बकले रेड कार्पेट पर बेबी ब्लू ब्रोकेड डायोर ड्रेसेस और, स्कल्पचरल बैलेन्सियागा गाउन में पहुंची.